Thursday, July 18, 2024

Janhvi Kapoor अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस को हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकायत

SHARE

 Janhvi Kapoor अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस को हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकायत


जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मिस्टर एंड मिसेज के बाद एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म उलझ कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करें उससे पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। जाह्नवी कपूर को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों ही वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुई थीं। वह सभी फंक्शन्स का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उनका फैशन काफी चर्चा में था, एक्ट्रेस के सभी लुक्स सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आए थे।

उनकी शादी से फ्री होने के बाद जाह्नवी कपूर अब तुरंत ही अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में जुट गयी हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया। हालांकि, इस बीच 'धड़क' एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। जिससे उनके फैंस थोड़े चिंतित हो गए हैं।
हॉस्पिटल पहुंचीं जाह्नवी कपूर

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक,फूड प्वाइजनिंग की शिकायत होने के बाद जाह्नवी कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वह किस अस्पताल में हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उनके करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस के स्वास्थ्य पर अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि फिलहाल डॉक्टर उन्हें ट्रीट कर रहे हैं और वह जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बीमारी से ठीक होते ही जाह्नवी कपूर सीधा अपनी फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में लग जाएंगी। आपको बता दें कि स्पाय ड्रामा फिल्म में जाह्नवी कपूर डिप्टी हाई कमिश्नर का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर सुधांशु सरिया ने संभाली है।


आपस में टकराएंगे अजय देवगन और जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं, जो लगातार चैलेंजिंग रोल ले रही हैं। 'उलझ' में भी उनका किरदार काफी पावरफुल है। इस फिल्म में उनके अलावा गुलशन देवैया और मियांग चेंग भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। गुलशन इस फिल्म में एक अंडर कवर एजेंट बने हैं।
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' बॉक्स ऑफिस पर औरों में कहां दम था से टक्कर लेंगी। ये दोनों ही फिल्में 2 अगस्त को रिलीज होंगी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: