Monday, July 22, 2024

NEET Exam 2024: सिर्फ पेपर लीक नहीं, बैंकों का भी गड़बड़झाला... सॉलिसिटर जनरल ने भी मानी गलती

SHARE

 NEET Exam 2024: सिर्फ पेपर लीक नहीं, बैंकों का भी गड़बड़झाला... सॉलिसिटर जनरल ने भी मानी गलती


NEET Exam 2024 नीट एग्‍जाम विवाद को लेकर दायर 40 याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने एनटीए और केंद्र सरकार के वकील यानी सॉलिसिटर जनरल मेहता से सख्‍ती से सवाल किए। सीजेआई ने ग्रेस मार्क्‍स से लेकर सेंटर इंचार्ज के बैंक पहुंचने तक कई सवाल पूछे।


NEET Exam 2024 hearing in SC: नीट मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई। अदालत का फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार यानी 22 जुलाई को नीट एग्‍जाम विवाद को लेकर दायर 40 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने नीट से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई की।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से पीठ को बताया गया कि देश भर के कुल 3300 छात्रों ने गलत प्रश्न पत्र से परीक्षा दी। एनटीए की से जानकारी दी गई कि इन छात्रों ने केनरा बैंक से लाए गए प्रश्न पत्र से परीक्षा दी, जबकि इन छात्रों को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में रखे गए प्रश्न पत्रों से परीक्षा देनी थी।

इस पर तुरंत छात्रों का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील नरेंद्र हुड्डा ने पूछा कि जब एनटीए ने केवल एसबीआई के प्रश्न पत्रों के ही आंसर जारी किए तो फिर इन 3300 छात्रों की कॉपी कैसे जांची गईं? इसका जवाब सीजेआई ने कहा कि उनके पास केनरा बैंक वाले प्रश्न पत्र की भी आंसर-की होगी। तब हुड्डा ने कहा कि अभी तक तो एजेंसी ने इसके आंसर जारी नहीं किए हैं।

क्या गलत प्रश्न-पत्र बांटने के चक्कर में मिले ग्रेस मार्क्‍स?

मुख्‍य न्यायाधीश ने ग्रेस मार्क्‍स लेकर पूछा तो एनटीए का पक्ष रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केवल उन्‍हीं छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं, जिन्हें पहले केनरा बैंक का पेपर अटेम्प्ट करने को दिया गया था। बाद में केनरा बैंक का प्रश्न पत्र वापस लेकर एसबीआई के प्रश्न पत्र दिए गए।

सीजेआई इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने पूछा कि आखिर ग्रेस मार्क्स दिए ही क्यों गए? सीजेआई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, मुझे भी लगता है कि यह सही फैसला नहीं था। यह एनटीए का फैसला था कि अगर समय को लेकर कोई परेशानी हुई है तो ग्रेस मार्क्‍स दिए जाएं। हालांकि, बाद में इस फैसले को वापस भी ले लिया गया।
कितने केंद्रों पर बांटे गए गलत प्रश्न पत्र?

मुख्य न्यायाधीश ने पूछा भारतीय स्टेट बैंक की जगह केनरा बैंक का प्रश्न पत्र कितने परीक्षा केंद्रों पर बांटा गया तो एनटीए के वकील के पास इसका भी कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि वह बाद में इसका जवाब दायर करेंगे। हालांकि,थोड़ी देर बाद एजेंसी की ओर से बताया गया कि आठ केंद्र पर यह गलती हुई।

सीजेआई ने पूछा कि क्या झज्जर के परीक्षा केंद्र पर भी छात्रों ने गलत प्रश्न पत्र से परीक्षा दी। एनटीए के वकील ने जवाब दिया कि वह परीक्षा केंद्र नया था। इसलिए उस शहर के कॉर्डिनेटर ने मैसेज नहीं देखा और दोनों बैंकों से प्रश्न पत्र मंगवा लिए थे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: