माता-पिता बने Justin Bieber और Hailey Bieber, सिंगर ने बेबी की पहली फोटो शेयर कर बताया नाम
हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और मॉडल हेली बीबर (Hailey Bieber) पहली बार माता-पिता बन गए हैं। शादी के 6 साल बाद स्टार कपल ने अपने घर में पहले बेबी का स्वागत किया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर बेबी बीबर की पहली फोटो शेयर की है साथ ही उसका प्यारा नाम भी रिवील किया है। देखिए उनका पोस्ट।

हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और उनकी पत्नी व मॉडल हेली बीबर (Hailey Bieber) ने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू कर दिया है। जस्टिन और हेली ने शादी के 6 साल बाद अपनी जिंदगी में एक नन्हे-मुन्ने का स्वागत किया है। 24 अगस्त को सिंगर ने एक प्यारे पोस्ट के साथ खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
10 मई को जस्टिन बीबर ने एक पोस्ट के जरिए हेली बीबर की प्रेग्नेंसी का एलान किया था। फोटोज और वीडियोज में हेली व्हाइट गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं और उनकी फोटो खुद जस्टिन खींच रहे थे। इस खुशखबरी ने उनके चाहने वालों को एक्साइटमेंट से भर दिया था। तब से हेली और जस्टिन इस फेज की एक-एक झलक फैंस के साथ शेयर कर रहे थे।
जस्टिन और हेली बने माता-पिता
आखिरकार जस्टिन बीबर और हेली बीबर माता-पिता बन गए हैं। शनिवार को 'सॉरी' सिंगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी की पहली तस्वीर शेयर की है और उसका क्यूट नाम रिवील किया है। फोटो में बेबी का पैर दिख रहा है जिसे नई मां हेली ने पकड़ा है। बेबी का नाम जैक ब्लूज बीबर है। जस्टिन ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "घर में स्वागत है जैक ब्लूज बीबर।"

सेलेब्स ने लुटाया प्यार
जस्टिन बीबर और हेली बीबर के माता-पिता बनने के बाद हॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है और उनके बेबी पर प्यार लुटाया है। टीवी पर्सनैलिटी काइली जेनर ने कमेंट में लिखा, "मैं इस छोटे से पैर को संभाल नहीं सकती। जैक ब्लूज।" म्यूजिक डायरेक्टर अल्फ्रेडो फ्लोरेस ने कहा, "बधाई हो। मैं बहुत उत्साहित हूं। आप सभी से प्यार करता हूं।" म्यूजिशियन Harv ने कमेंट कर बेबी से मुलाकात करने की एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने कहा, "चलो चलते हैं। उससे मिलने के लिए बेताब हूं।"
मालूम हो कि जस्टिन बीबर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हेली के साथ साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने 2019 में एक ग्रैंड वेडिंग फंक्शन भी रखा था।

0 comments: