Friday, August 23, 2024

National Space Day को प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने बना दिया स्पेशल, 1 साल बाद शेयर की चांद की दुर्लभ तस्वीर

SHARE

 National Space Day को प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने बना दिया स्पेशल, 1 साल बाद शेयर की चांद की दुर्लभ तस्वीर


चंद्रयान 3 को चांद पर उतरे एक साल हो गया है। इससे एक दिन पहले ही इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है। इसरो ने दोनों की मदद से ली गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पिछले साल चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद पर लैंड हुआ।



National Space Day से एक दिन पहले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने साझा की तस्वीरें।
Chandrayaan3 को चांद पर उतरे एक साल हुआ।

देश आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है। चंद्रयान 3 (chandrayaan3) को चांद पर उतरे एक साल हो गया है। इससे एक दिन पहले ही इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है। दरअसल, इसरो ने इन दोनों की मदद से ली गई कुछ तस्वीरों को साझा किया है।
विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने साझा की तस्वीरें

बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने इसी सफलता को रेखांकित करते हुए लिखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

आज क्यों मनाया जा रहा National Space Day

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद से सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला National Space Day मना रहा है। जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी और डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर खुशी जताई और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपलब्धि का ऐसा प्रभाव होगा, सोचा नहीं था

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि पिछले साल हमने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। हमने कभी नहीं सोचा था कि इस उपलब्धि से इतना बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। और यह तब हुआ जब भारत के प्रधानमंत्री कुछ दिनों बाद नियंत्रण केंद्र में हमसे मिलने आए और उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया और लैंडिंग साइट यानी चंद्रयान-3 को शिव शक्ति बिंदु घोषित किया।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: