Tuesday, September 24, 2024

2024 में लाल परी बन पहुंचीं ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट ने मैटेलिक ड्रेस में किया धांसू डेब्यू

SHARE

 2024 में लाल परी बन पहुंचीं ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट ने मैटेलिक ड्रेस में किया धांसू डेब्यू


बी-टाउन की दो सुंदरी बाला आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इंटरनेशनल फैशन इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 (Paris Fashion Week 2024) में अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं। आलिया ने पहली बार पेरिस फैशन वीक के रैम्प वॉक पर अपना जलवा बिखेरा। दूसरी ओर ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह अपने लुक से फैंस को दीवाना बना दिया।



पेरिस फैशन वीक में छा गया ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट का लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 (Paris Fashion Week 2024) में अपनी खूबसूरती बिखेरी। दोनों ब्यूटी ब्रांड लोरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या राय कई बार इस फैशन वीक में छा चुकी हैं। अब आलिया ने भी डेब्यू किया है।

बीती शाम को प्लेस डे ल'ओपेरा में आयोजित पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया है। लोरिअल की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद यह उनका पहला रैम्प वॉक था। आलिया और ऐश्वर्या ने फैशन शो में अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: