Wednesday, September 25, 2024

उड़ान से पहले दुबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप

SHARE

 उड़ान से पहले दुबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप


दुबई जा रही फ्लाइट में उड़ान से पहले धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया। करीब 10 मिनट तक धुआं निकलता रहा। हालांकि विमान की जांच तकनीकी टीम ने की। इसके बाद देरी से उसने उड़ान भरी। विमान में कुल 280 यात्री सवार थे। घटना मंगलवार रात चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की है। हालांकि बाद में विमान ने देरी से उड़ान भरी।

उड़ान से पहले फ्लाइट में निकलने लगा धुआं। (सांकेतिक फोटो)


अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले विमान के पंखों से धुआं निकलने का मामला सामने आया है। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस वजह से फ्लाइट देरी से उड़ सकी। घटना मंगलवार रात की है। विमान से 280 यात्री दुबई जा रहे थे।

तकनीकी टीम ने की विमान की जांच

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे विमान के चालक दल ने धुआं निकलने की जानकारी दी। धुआं पंखों के पास से निकल रहा था। विमान में कुल 280 यात्री थे। तुरंत तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने विमान की गहन जांच की।

दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं

अधिकारियों के मुताबिक धुआं 10 मिनट बाद ही निकलना बंद हो गया। दमकल की गाड़ियों को भी तुरंत मौके पर भेजा गया। उड़ान से कुछ समय पहले धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने धुआं निकलने की वजह नहीं बताई।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: