Monday, September 23, 2024

तलाक की अफवाह फैलाने वालों को Aishwarya Rai ने दिया अपने अंदाज में जवाब, वीडियो देख खुश हुए फैंस

SHARE

  तलाक की अफवाह फैलाने वालों को Aishwarya Rai ने दिया अपने अंदाज में जवाब, वीडियो देख खुश हुए फैंस


ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कथित तौर पर अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं। लेकिन एक लेटेस्ट वीडियो के जरिए ऐश्वर्या ने इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हाल ही में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया।

ऐश्वर्या राय ने अपने अंदाज में दिया जवाब

ऐश्वर्या राय भले ही इन दिनों कोई मूवी ना कर रही हों लेकिन फैंस के बीच वो हमेशा पॉपुलर बनी रहती हैं। दुबई में अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड करने के बाद ऐश्वर्या अब अपनी बेटी आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक में शिरकत करती नजर आईं।
ऐश्वर्या ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इस इवेंट से ऐश्वर्या के कई फोटो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं एक वीडियो में ऐश्वर्या अपनी शादी की अंगूठी पहने भी नजर आईं। वहीं इस दौरान कैमरे की ओर देखकर वो आंख भी मारती हैं। पेरिस फैशन वीक के एक इवेंट में ऐश्वर्या ने प्रिंटेड ओवरसाइज्य लॉन्ग जैकेट पहनी हुई है। ग्लोइंग मेकअप और पार्टेड ओपन हेयर के साथ वो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

ऐश्वर्या का ये अंदाज देखकर फैंस को ऐसा लग रहा है कि अब उनके बीच सबकुछ ठीक है। उनके इस भाव को देखकर ऐसा लग रहा है मानों वह तलाक की अफवाहों पर लगाम लगा रही हों।
शादी को हो चुके हैं 17 साल

इससे पहले ऐश्वर्या जब SIIMA 2024 में शामिल होने गई थीं तब ये अफवाह उड़ी थी। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। अलगाव की अफवाहें सबसे पहले तब से आना शुरू हुईं जब वह इस साल जुलाई में अभिषेक बच्चन के बिना रेड कार्पेट पर दिखाई दीं थी। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी। ये इंटीमेट वेडिंग थी जिसमें परिवार के कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: