Diljit Dosanjh और Cold Play Band के टिकट प्राइस पर हर्ष गोयनका बोले -जिंदगी ना मिलेगी दोबारा वाला हाल
1997 में फॉर्म हुए रॉकबैंड कोल्ड प्ले (Cold Play) के इंडिया में परफॉर्म करने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। 22 सितंबर को इसकी ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई थी जो देखते ही देखते बिक गई। उसके बाद इसके टिकट प्राइस ने आसमान छुआ। लोगों में कोल्ड प्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर अनदेखा पैसा उड़ाने वालों को लेकर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने विचार व्यक्त किए हैं।
हर्ष गोयनका ने कोल्ड प्ले के टिकट प्राइस पर रखे अपने विचार/ फोटो- X AccountHIGHLIGHTSबिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने कॉन्सर्ट के टिकट प्राइस पर किया रिएक्ट
हर्ष गोयनका कहा 'लोग जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' पर शिफ्ट हो गए
कोल्ड प्ले और दिलजीत दोसांझ पर बिजनेसमैन ने कसा तंज?
नई दिल्ली। म्यूजिशियन-सिंगर और रॉक बैंड्स लगातार देश-विदेश में अपने लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इस वक्त दिलजीत दोसांझ जहां जल्द ही दिल्ली में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में मशहूर ब्रिटिश बैंड कोल्ड प्ले के इंडिया में आने को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है।
8 साल के बाद क्रिस मार्टिन का फेमस बैंड भारत में मुंबई सिटी में परफॉर्म करने वाला है। उनके कॉन्सर्ट की टिकट बिक्री 22 सितंबर को शुरू हो गई थी, जो देखते ही देखते चंद घंटों के अंदर बिक गई।
0 comments: