Sunday, September 22, 2024

PM मोदी को US का स्पेशल गिफ्ट, बाइडन ने लौटाईं भारत की 297 नायाब चीजें; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

SHARE

 PM मोदी को US का स्पेशल गिफ्ट, बाइडन ने लौटाईं भारत की 297 नायाब चीजें; प्रधानमंत्री ने जताया आभार


US special gift to PM Modi पीएम मोदी ने आज क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी द्विपक्षीय वार्ता की। इस बीच अमेरिका ने पीएम मोदी को स्पेशल गिफ्ट दिया है। बाइडन ने भारत को कई प्राचीन वस्तुएं लौटाईं हैं जिन्हें भारत से तस्करी कर लाया गया था। अमेरिका ने इससे पहले भी कई नायाब चीजें वापस की थीं।



 US special gift to PM Modi पीएम मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर गए हैं। पीएम ने यहां क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी द्विपक्षीय वार्ता की। इस बीच अमेरिका ने पीएम मोदी को स्पेशल गिफ्ट दिया है।

दरअसल, अमेरिका ने भारत को 297 प्राचीन वस्तुएं लौटाईं हैं, जिन्हें भारत से तस्करी कर लाया गया था।

अमेरिका ने अब तक 578 चीजें लौटाईं

2014 से अब तक भारत ने अलग-अलग देशों से 640 प्राचीन नायाब वस्तुओं को पाया है। अकेले अमेरिका ने ही 578 चीजें लौटाई है। सांस्कृतिक संपत्ति की अवैध तस्करी एक पुराना मुद्दा है जिसने पूरे इतिहास में कई संस्कृतियों और देशों को प्रभावित किया है और इससे भारत विशेष रूप से प्रभावित हुआ है।

वर्तमान यात्रा के अलावा, मोदी की यूएसए की पिछली यात्राएं भी भारत को प्राचीन वस्तुओं की वापसी के मामले में विशेष रूप से फलदायी रही हैं।

पीएम मोदी ने जताया आभार

अमेरिका द्वारा प्राचीन चीजें लौटाने पर मोदी ने एक्स पर कहा,


सांस्कृतिक जुड़ाव को गहरा करना और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना। मैं राष्ट्रपति बाइडन और अमेरिकी सरकार का भारत को 297 अमूल्य प्राचीन वस्तुओं की वापसी सुनिश्चित करने के लिए बहुत आभारी हूं।


अधिकारियों ने कहा कि 2021 में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार द्वारा 157 नायाब चीजें सौंपी गई, जिनमें 12वीं शताब्दी की उत्कृष्ट कांस्य नटराज प्रतिमा भी शामिल है। साथ ही, 2023 में उनकी अमेरिका यात्रा के कुछ दिनों बाद, 105 पुरावशेष भारत को लौटा दिए गए।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: