Friday, September 27, 2024

केरल में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े लूट, तीन SUVs ने कार को घेरा और लूट लिया ढाई किलो सोना

SHARE

 केरल में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े लूट, तीन SUVs ने कार को घेरा और लूट लिया ढाई किलो सोना


केरल के त्रिशूर में एक हाईवे पर तीन एसयूवी में सवार 12 बदमाशों ने एक कार को घेर कर उसमें सवार दो लोगों का अपहरण कर लिया और उनसे 2.5 किलो सोना लूट लिया। यह घटना 22 सितंबर को हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई जहां निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
BY JAGRAN NEWSEDITED BY: DEEPTI MISHRAUPDATED: FRI, 27 SEP 2024 08:13 AM (IST)




केरल में नेशनल हाईवे कार को घेरकर 2.5 किलो सोना लूटने की घटना वीडियो वायरल।








 नई दिल्‍ली। केरल के केरल के त्रिशूर में पीची के पास नेशनल हाईवे पर हुई 2.5 किलो सोने के गहने लूट का वीडियो वायरल हो रहा है। 12 लोगों के गिरोह ने कार को घेरकर उसमें बैठे दो लोगों का अपहरण कर लिया और उनके पास से 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण भी लूट लिए। पीड़ित की पहचान आभूषण व्‍यापारी अरुण सनी और उनके दोस्‍त रोजी थॉमस के तौर पर हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो डैशकैम से रिकॉर्ड किया गया है। पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि यह घटना 22 सितंबर की है। नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर के पास निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण वहां आने-जाने का मार्ग संकरा था। वाहनों को स्पीड कम करके गुजरना पड़ रहा था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: