Friday, October 4, 2024

बंदूकों के साए में राशिद खान ने भाइयों सहित रचाई शादी, काबुल में दिखा गजब नजारा

SHARE

 बंदूकों के साए में राशिद खान ने भाइयों सहित रचाई शादी, काबुल में दिखा गजब नजारा


अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने काबुल में शादी रचा ली है। राशिद की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसने भी उनकी शादी की खबर सुनी हैरान रह गया। इस मिस्ट्री स्पिनर की शादी की कोई चर्चा नहीं थी और न ही किसी को उम्मीद थी। लोग जमकर राशिद को शादी की बधाई दे रहे हैं।


अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने रचाई शादी

अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। राशिद ने काबुल में शादी कर कई लोगों को हैरान कर दिया। राशिद ने चुप-चाप तरीके से निकाह किया। सोशल मीडिया पर जब राशिद की शादी की फोटोज आईं तब लोगों को इसके बारे में पता चला।

जैसे ही राशिद की शादी की तस्वीरें सामने आईं, आते ही ये फोटोज वायरल हो गईं और सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

तीन भाईयों के साथ रचाई शादी

काबुल में जो शादी हुई वो अकेले राशिद की नहीं हुई। उनके दो भाईयों भी इसी दिन शादी की। यानी एक ही दिन तीनों भाईयों ने निकाह किया। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटरों ने इस फंक्शन में हिस्सा लिया जिसमें मोहम्मद नबी भी शामिल थे। राशिद ने काबुल के इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में शादी की। इस होटल के बाहर कुछ लोग बंदूकों में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में इस समय तालिबान का राज है। हालांकि, जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें राशिद की पत्नी दिखाई नहीं दे रही हैं और न ही उनके बारे में कोई जानकारी है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: