कान पर यहां रैप्टे लग जाएंगे स्टैंडर्ड...' रजत दलाल ने दी Vivian Dsena को सबके सामने धमकी
रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 को एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो कई वजहों से चर्चा में रहता है। हाल ही में शो पर रोहित शेट्टी आए हुए थे और सेट पर उनके आते ही बवाल मच गया। दिया। विवियन डिसेना और दिग्विजय की आपस में तीखी बहस छिड़ जाती है।
बिग बॉस 18 में नजर आए विवियन डिसेनाHIGHLIGHTS6 अक्टूबर को शुरू हुआ था बिग बॉस
शो पर अभी नजर नहीं आएंगे सलमान खान
विवियन डीसेना पर लगाए गए आरोप
बिग बॉस 18 को शुरू हुए एक महीने से भी अधिक समय बीत चुका है। धीरे-धीरे गेम में कई सारे ट्विस्ट आने लगे हैं। कंटेस्टेंट अब खुलकर एक दूसरे के प्रति हेकड़ी दिखाने लगे हैं। वहीं जनता के चहेते विवियन को उन्हीं के साथियों ने घेरना शुरू कर दिया है।
यहीं वजह है कि इसे टीवी का सबसे विवादित शो कहा जाता है। कंटेस्टेंट यहां पहले तो सीधे साधे बने रहते हैं और फिर बाद में अपने पत्ते खोलते हैं। अब हाल ही में वीकेंड का वॉर एपिसोड में शो पर रोहित शेट्टी और एकता कपूर आए हुए थे। दरअसल सलमान खान हैदराबाद में सिकंदर की शूटिंग कर में व्यस्त हैं इस वजह से कमान रोहित शेट्टी को दी गई है।
बाप के अलावा मैं किसी की नहीं सुनता- दिग्विजय राठीइस दौरान निर्देशक कंटेस्टेंट की क्लास लगाते और उनके गिल शिकवे मिटाते नजर आए। एक लेटेस्ट प्रोमो में विवियन डिसेन, रजत दलाल और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी के बीच तगड़ी बहस देखने को मिली। रोहित शेट्टी, दिग्विजय से सवाल करते हैं कि क्या शो में आने के बाद उन्हें किसी कंटेस्टेंट का नजरिया बदला सा लगा? दिग्विजय बिना हिचकिचाए विवियन का नाम लेते हैं। रजत कहते हैं कि उनमें सुपीरियोरिटी कॉम्पलेक्स है।
वह कहते हैं, “विवियन में सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स है। होनी भी चाहिए, अच्छी बात है मेरे अंदर भी है, लेकिन इनके अंदर नेगेटिव ज्यादा है। सब यहां बराबर हैं पर उसकी अकड़ कुछ और ही है। इतना अकड़ मैं अपने बाप के अलावा किसी की सहता नहीं हूं। तो आपकी भी नहीं सहूंगा।" दिग्विजय ने दावा किया कि मधुबाला एक्टर का रवैया बाकी कंटेस्टेंट्स से अहंकारी है।
दिग्विजय की बात सुनकर विवियन कहते हैं कि हां, यही न बस यही स्टैंडर्ड है तुम्हारी बातों का। ऐसे ही लो स्टैंडर्ड की बातें करता है। विवियन के मुंह से ये बात सुनकर रजत दलाल भड़क जाते हैं और कहते हैं, कान पर यहां रैप्टे लग जाएंगे...स्टैंडर्ड। रजत के मुंह से ये बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट और खुद रोहित भी शॉक्ड रह जाते हैं।
0 comments: