Sunday, December 15, 2024

'पुष्पा राज' की आंधी ने उड़ाए कई बड़ी फिल्मों के कलेक्शन रिकॉर्ड, जानें कहां पहुंचा आंकड़ा

SHARE
पुष्पा राज' की आंधी ने उड़ाए कई बड़ी फिल्मों के कलेक्शन रिकॉर्ड, जानें कहां पहुंचा आंकड़ा

Pushpa 2 Worldwide Collection Report एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों नोट पर नोट छाप रही है। रोज पुष्पा राज की कहानी नए मुकाम हासिल करते हुए हिट फिल्मों के कलेक्शन को धूल चटा रही है। अब रिलीज के 10वें दिन कमाई और रिकॉर्ड के लिहाज से इसने दुनियाभर में क्या नए कारनामे कर दिखाए हैं आइए जानते हैं।

10वें दिन कैसा है पैन इंडिया फिल्म पुष्पा 2 का हाल (Photo Credit- Instagram)

 Pushpa 2 Worldwide Collection: इस साल जाने कितनी ही फिल्में थिएटर में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार के साथ कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए। मगर साल का अंत आते आते साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने कई हिट फिल्मों की रिलीज के महज 4 दिन में छुट्टी कर दी। आज मूवी के रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और पुष्पा राज का चार्म दर्शकों के दिल से उतरने को तैयार नहीं है। आइए जानते हैं 10वें दिन इसने कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।


10वें दिन इतना हुआ पुष्पा 2 का कलेक्शन
पुष्पा- द रूल की रिलीज को एक 10 दिन पूरे हो गए हैं। पहले सप्ताह में इस मूवी ने कमाई के मामले में जमकर गदर मचाया था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ के पार रहा था। कलेक्शन की स्पीड अभी तक अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है और सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन इसने 1125 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो 10वें दिन यानी आते आते 1190 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि वीकेंड को देखते हुए कमाई दोगुनी होने की उम्मीद लग रही है।




Photo Credit- Instagram

वहीं बॉक्स ऑफिस पर शनिवार यानी 10वें दिन पुष्पा 2 ने 62.3 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में आंकड़ा 824.5 करोड़ के पास पहुंच गया है। इसमें तेलुगू में 262.6 करोड़, हिंदी में 498.1 करोड़, तमिल में 44.9 करोड़, कन्नड़ में 5.95 करोड़ और मलयालम में 12.95 करोड़ का कारोबार किया है। टोटल मूवी ने 824.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया 



Photo Credit- Instagram

कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ निकल गई आगेपुष्पा 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। ऑडियंस के बीच मूवी को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही थी। थिएटर में पहुंचने के साथ ही इसने इस साल की रिलीज हुई कई मूवीज के कलेक्शन को धूल चटा दी थी। सीक्रेट सुपरस्टार (891 करोड़), बजरंगी भाईजान (911 करोड़), एनिमल (929 करोड़), कल्कि 2898 एडी (1019 करोड़), पठान (1042 करोड़) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।



Photo Credit- Instagram


पुष्पा 2 के बारे में...सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों का स्वैग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। विलेन की भूमिका में नजर आने वाले फहाद फासिल भी किसी से कम नहीं हैं। इनके अलावा दयानंद रेड्डी, सुनील, राव रमेश, जगपति बाबू और राजशेखर अनिंगी भी अपने अभिनय से कहानी में तड़का लगा रहे हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: