Monday, January 6, 2025

3 लाख की Down payment के बाद लाएं MG Windsor EV का Exclusive वेरिएंट, हर महीने देनी होगी इतनी EMI

SHARE

 3 लाख की Down payment के बाद लाएं MG Windsor EV का Exclusive वेरिएंट, हर महीने देनी होगी इतनी EMI


भारतीय बाजार में ब्रिटिश वाहन निर्माता MG की ओर से कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से साल 2024 के दौरान EV सेगमेंट में MG Windsor EV को लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी के मिड वेरिएंट (MG Windsor EV Exclusive Variant on EMI) को खरीदना चाहते हैं तो 3 लाख रुपये देने के बाद कितनी EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।


ब्रिटिश वाहन निर्माता MG के पोर्टफोलियो में लगातार Electric Vehicles को शामिल किया जा रहा है। कंपनी की ओर से साल 2024 में फेस्टिव सीजन से पहले CUV सेगमेंट में नई EV के तौर पर MG Windsor को लाया गया है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं और इसके मिड वेरिएंट को खरीदकर लाना चाहते हैं तो तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद कितने रुपये की EMI हर महीने देकर इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।


MG Windsor EV Price
JSW MG की ओर से Windsor EV को CUV सेगमेंट में लाया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी के मिड वेरिएंट Exclusive को 1449800 रुपये की एक्‍स शोरूम (MG Windsor EV Price) कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो आरटीओ को 7330 रुपये, 75 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के अलावा 14498 रुपये का टीसीएस चार्ज देना होगा। जिसके बाद MG Windsor EV Excite on road price करीब 1546628 रुपये के आस-पास हो जाती है।

तीन लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के Exclusive वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 12.46 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 12.46 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 20057 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ीअगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 12.46 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 20057 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Windsor EV के मिड वेरिएंट Exclusive के लिए करीब 4.38 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी गाड़ी की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 19.84 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

MG की ओर से इस Windsor को Electric Vehicle के तौर पर ऑफर किया जाता है। बाजार में वैसे तो इसका सीधा मुकाबला किसी भी गाड़ी से नहीं होता। लेकिन कीमत के मामले में इसे Tata Nexon EV, Tata Curvv EV और Mahindra की XUV 400, BE 6e जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: