Tuesday, January 28, 2025

'अपनी कास्ट की लड़कियों...', Bad Girl में ब्राह्मणों को गलत तरह से दिखाने के लिए अनुराग कश्यप पर भड़का डायरेक्टर

SHARE

 'अपनी कास्ट की लड़कियों...', Bad Girl में ब्राह्मणों को गलत तरह से दिखाने के लिए अनुराग कश्यप पर भड़का डायरेक्टर


तमिल फिल्म बैड गर्ल (Bad Girl) के टीजर रिलीज के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। डायरेक्टर मोहन जी ने बैड गर्ल के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। इस फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप और वेत्री मारन ने किया है जबकि निर्देशन वर्षा भरत (Varsha Bharat) ने किया है। फिल्म का IFFR में वर्ल्ड प्रीमियर भी होने वाला है। जानिए विवाद क्या है।

बैड गर्ल के टीजर रिलीज के बाद हुआ विवाद। फोटो क्रेडिट -इंस्टाग्राम


 आगामी तमिल फिल्म बैड गर्ल (Bad Girl) रिलीज से पहले ही विवादों में छा गई है। फिल्म का टीजर देख डायरेक्टर मोहन जी ने अनुराग कश्यप और वेत्री मारन पर गुस्सा जाहिर किया है। उनका हालिया ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। विवाद फिल्म के टीजर में दिखाए गए ब्राह्मण लड़क को लेकर हो रहा है।


बीते दिन बैड गर्ल का टीजर रिलीज किया गया जिसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जो एक पार्टनर की तलाश करती है। काफी कोशिश के बाद उसे एक पार्टनर मिलता है और वह इंटीमेट होने से नहीं कतराती है। पकड़े जाने के बाद उसके माता-पिता उस पर पाबंदियां लगाते हैं और वह बागी बन जाती है।


अनुराग कश्यप पर भड़के मोहन जीजैसे ही बोल्ड मूवी बैड गर्ल का टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डायरेक्टर मोहन जी ने इसमें ब्राह्मण लड़की को बैड गर्ल के रूप में दिखाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर अनुराग कश्यप और वेत्री मारन को मेंशन करते हुए लिखा, "ब्राह्मण लड़की की पर्सनल लाइफ को चित्रित करना इस कबीले के लिए हमेशा एक साहसिक और ताजा फिल्म रही है।"

मोहन जी ने आगे कहा, "वेत्री मारन, अनुराग कश्यप और कंपनी से और क्या उम्मीद की जा सकती है। ब्राह्मण पिता और मां को कोसना पुराना है और चलन में नहीं है। अपनी कास्ट की लड़कियों के साथ कोशिश करें और पहले अपने परिवार को दिखाएं।"

फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

तमिल फिल्म बैड गर्ल का रॉटरडैम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है। फिल्म में अंजलि शिवारमन, शांति प्रिया, सरन्या रविचंद्रन, हृदयु हारून, तीजे अरुणासलम, शशांक बोम्मीरेड्डीपल्ली जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन वर्षा भरत (Varsha Bharat) ने किया है जबकि वेत्री मारन के साथ अनुराग कश्यप ने फिल्म का निर्माण किया है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: