Bajaj जल्द लॉन्च करेगी Pulsar RS200, LCD स्क्रीन समेत मिलेगा स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर
हाल ही में बजाज ने नई पल्सर RS200 का टीजर जारी किया है। इस टीजर के मुताबिक Bajaj Pulsar RS200 को 10 जनवरी से पहले लॉन्च (Bajaj Pulsar RS200 Launch) किया जा सकता है। दरअसल RS200 के टीजर में 0X-01-2025 की तारीख दिखाई गई है। इस बाइक में कई बड़े बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक शामिल होंगे।
Bajaj Pulsar RS200 भारत में 10 जनवरी से पहले लॉन्च हो सकती है।Bajaj Pulsar RS200 का अपडेटेड वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में कंपनी की तरफ से इसका टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें दी गई तारीख की डिटेल्स को देखें तो यह कल ही लॉन्च हो सकती है। बाइक के डिजाइन में कुछ बदलाव दिखने के साथ ही कई नए फीचर्स भी देखने के लिए मिल सकता है। इतना ही नहीं आपको नए कलर और ग्राफिक्स भी देखने के लिए मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि Bajaj Pulsar RS200 किन नए फीचर्स से साथ लॉन्च हो सकती है।
डिजाइन
Bajaj Pulsar RS200 में आपको सबसे बड़ा अपडेट इसके डिजाइन में देखने के लिए मिलेगा। इसका टेल सेक्शन बहुत ज्यादा कॉम्पैक्ट होने वाला है, जिसमें ट्विन टेल लाइट्स देखने के लिए मिलेंगी। इसके साथ ही इसमें टर्न-इंडिकेटर होंगे, जो रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में पाए जाने वाले इंडिकेटर जैसे दिखाई देंगे।
फीचर्सनई Bajaj Pulsar RS200 में नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने के लिए मिल सकता है, जो नेगेटिव-लाइट एलसीडी वाली होगी। यह बजाज पल्सर NS200 की जैसी हो सकती है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में कंसोल स्पीड, टैकोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिप मीटर रीडआउट जैसी जानकारी देखने के लिए मिल सकती है। इसके साथ ही कंसोल में तात्कालिक माइलेज की जानकारी भी मिलेगी।
नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल में रीडआउट के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलेगा। इन सभी फीचर्स का बाइक में आने के बाद यह अपने सेगमेंट में दूसरी बाइक से ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन जाएगी।
.jpg)
इंजननई Bajaj Pulsar RS200 में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 24.5 PS की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
2025 बजाज पल्सर RS200 आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च हो सकती है या फिर यह इसी सप्ताह भी लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने एक टीजर जारी किया गया है, जिसमें संकेत दिया गया है कि बाइक कब लॉन्च होगी। टीजर में 0X-01-2025 की तारीख दिखाई गई है, जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि बजाज इसे 10 तारीख से पहले लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि Bajaj Pulsar RS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1,74,419 रुपये तक हो सकती है।
0 comments: