शाहिद कपूर की 'देवा' की होगी चांदी? रिलीज से पहले कमा लिया इतना पैसा
शाहिद कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर भसड़ मचाने के लिए आ रहे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म देवा रिलीज के लिए एकदम तैयार है। ये फिल्म कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रोशन एंड्रूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई बीते दिन शुरू हुई थी। फ्राइडे को रिलीज हो रही इस फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई की है चलिए जानते हैं
देवा एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो क्रेडिट- IMDBसंदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद से ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बड़े पर्दे पर लगातार चुनौती भरे किरदार निभा रहे हैं। साल 2022 में उन्होंने फिल्म 'जर्सी' में काम किया, जिसमें अभिनेता ने क्रिकेटर का किरदार अदा किया था। इसके बाद वह जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्लडी डैडी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिसर बनकर स्क्रीन पर आए और फैंस का दिल जीत लिया।
अपनी लास्ट रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में उन्होंने दिल्ली के रोबोटिक इंजीनियर का किरदार निभाया था। अब शाहिद कपूर 'देवा' बनकर जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार बहुत ही पावरफुल होने वाला है, जिसकी एक झलक दर्शकों को ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है। 31 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते दिन शुरू हुई थी। रिलीज से एक दिन पहले तक देवा की एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई हुई है और ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर की फिल्म से कितनी कमाई की उम्मीद है, चलिए जानते हैं:
एडवांस बुकिंग में अब तक 'देवा' ने की है इतनी कमाईदेवा में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ बनी है। शाहिद कपूर ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि उनकी फिल्म 'देवा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब रिलीज से पहले इस फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन का रिजल्ट सामने आ गया है।

Photo Credit- Imdbसैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवा ने रिलीज से एक दिन पहले एडवांस बुकिंग कमाई में 55.43 लाख तक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की अब तक 23 हजार से ज्यादा की टिकट सोल्ड आउट हो चुकी है और फिल्म को टोटल शोज 6,673 मिले हैं। ये 30 जनवरी के सुबह तक का आंकड़ा है। शाम तक देवा रिलीज से पहले ही एक से डेढ़ करोड़ रुपए कमा सकती ह
देवा एडवांस बुकिंग कलेक्शन
भाषा फॉर्मेट ग्रॉस टिकट सोल्ड शोज
हिंदी 2D 54 लाख 81 हजार 22,895 6,662
हिंदी ICE 62,150 118 11
ऑल इंडिया - 55.43 लाख रुपए 23,013
ओपनिंग डे पर कितने करोड़ कमा सकती है 'देवा'?शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर 'देवा' की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कलेक्शन महाराष्ट्र में किया है। फिल्म की वहां पर अब तक ऑनलाइन टिकट बिक्री से 10.54 करोड़ की कमाई हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली में 'देवा' ने एक दिन में 10 लाख रुपए कमाए हैं। देवा के ट्रेलर और फिल्म के पोस्टर ने ऑडियंस के मन में इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
.png)
Photo Credit- Imdbअगर फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई और शाहिद कपूर की पिछली 4 से 5 फिल्मों के कलेक्शन पर नजर डाले तो उसे देखते हुए ये उम्मीद जताई जा रही है कि कल यानी कि फ्राइडे को 'देवा' 4 से 5 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ले सकती है।
0 comments: