Friday, January 31, 2025

कौन हैं वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी?

SHARE

 कौन हैं वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी?


Pankaj Chaudhary वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार पंकज चौधरी संभाल रहे हैं। वह छह बार सांसद चुने जा चुके हैं। इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में की थी। वह 7 जुलाई 2021 से 9 जून 2024 तक भी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। आइए इनके जीवन परिचय और राजनीतिक करियर के बारे में जानते हैं।

पंकज चौधरी अब तक 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

 वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है। हर साल के बजट की तरह इस साल के बजट को लेकर भी आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। आगामी बजट को लेकर वित्त विभाग और मंत्रियों का काफी बड़ा योगदान रहता है। यही लोग हैं जो बजट को अंतिम रूप देते हैं।


केंद्र सरकार द्वारा पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद पंकज चौधरी ने संभाल रखा है।


पंकज चौधरी, वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री
मंत्रालय वित्त मंत्रालय
विभाग वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री
पद केंद्रीय राज्य मंत्री
जन्मतिथि 20 नवंबर 1964
शिक्षा गोरखपुर विश्‍वविद्यालय से बीए

जून 2024 में संभाला राज्य मंत्री पद का कार्यभारइसी साल 9 जून को पंकज चौधरी ने मोदी सरकार में मंत्री पद के लिए शपथ ली थी। वह अभी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। इससे पहले वह 7 जुलाई, 2021 से 9 जून 2024 तक भी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।

पंकज चौधरी का राजनीतिक करियर

पंकज चौधरी भाजपा के दिग्‍गज नेताओं में से एक हैं। वह छह बार सांसद चुने जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में इन्होंने उत्तर-प्रदेश के महाराजगंज से चुनाव जीता है। इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में की थी।

पंकज चौधरी सार्वजनिक उद्यमों संबंधी समिति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्‍थायी समिति, परामर्शदात्री समिति, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेय जल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय की समिति, रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति और रेल संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: