एस शंकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। बीते काफी समय से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही राम चरण के फैंस इसको लेकर क्रेजी हो गए थे और जल्दी से जल्दी ट्रेलर रिलीज की डिमांड कर रहे थे। आइए जानते हैं इसका बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन।
गेम चेंजर का कितना रहेगा कलेक्शन (Photo: Youtube)राम चरण और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म गेम चेंजर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैंस को इस एक्शन थ्रिलर का काफी लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में राम चरण बाप और बेटे के डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।
किन भाषाओं में होगी रिलीज?
RRR की रिलीज के लगभग पांच साल बाद राम चरण सोलो एक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। वैसे तो इसकी एडवांस बुकिंग कुछ समय पहले ही खुल गई थी लेकिन लिमिटेड एरिया होने की वजह से इसे बहुत ठंडा स्टार्ट मिला। पहले दिन इसने केवल 2.5 करोड़ का ही कलेक्शन किया। अब रिलीज डेट पास आने के बाद से और भी खिड़कियां खोल दी गई हैं। अब आप 4DX, IMAX 2D, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के लिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
.jpg)
गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन?सैकनिल्क के अनुसार, कुल 14315 शो के लिए लगभग 5.8 लाख टिकट बेचे गए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 16.81 करोड़ रुयपे का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने 30.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सबसे ज्यादा टिकट आंध्र प्रदेश में बिके जिसका कलेक्शन 8.65 करोड़ रुयपे है। ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन बिना ब्लॉक बुकिंग के 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी।
(3).jpg)
डबल रोल में नजर आएंगे राम चरणवहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तरी अमेरिका में फिल्म 1 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर सकती है। ‘गेम चेंजर’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें राम चरण एक आईएएस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे जो राजनीतिक व्यवस्था से भ्रष्टाचार को खत्म करने की तैयारी में है। एडवांस बुकिंग कलेक्शन देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है और साईं माधव बुर्रा ने इसके डायलॉग्स लिखे हैं। फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
0 comments: