Friday, January 10, 2025

सच भी हो सकता है और...', युजवेंद्र चहल ने दिया धनश्री से तलाक का हिंट? इशारों-इशारों में कही बड़ी बात

SHARE

 सच भी हो सकता है और...', युजवेंद्र चहल ने दिया धनश्री से तलाक का हिंट? इशारों-इशारों में कही बड़ी बात


युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। चहल ने फैंस से अटकलों से बचने का आग्रह किया। चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा मैसेज लिखा। उसमें चहल ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर ऐसे मामलों पर लोगों को बात करते हुए देखते हैं जो सच हो भी सकता है और नहीं भी।

युजवेंद्र चहल ने दिया धनश्री से तलाक का हिंट। फाइल फोटो

 इन दिनों युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ समय से लगातार अटकलों का बाजार गर्म है कि दोनों कपल अलग होने वाले हैं। भारतीय स्टार स्पिनर ने बीते शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ना सिर्फ पत्नी धनश्री वर्मा को अनफॉलो किया बल्कि उनकी तस्वीरों को भी हाइड कर दिया।


इन खबरों के बाद चहल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की। वहीं, गुरुवार रात युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। चहल ने इस पोस्ट में भी धनश्री का कहीं कोई जिक्र नहीं किया। हालांकि, इशारों-इशारों में पत्नी के लिए बड़ी बात कह दी। अब फैंस के बीच और दिलचस्पी बढ़ गई है कि आखिरी तलाक की खबरें सच हैं या फिर झूठ।




इशारों-इशारों कही बड़ी बात


युजवेंद्र चहल ने भावुक पोस्ट में लिखा, मैं अपने सभी प्रशंसकों का उनके अटूट प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं, उनके प्यार के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता, लेकिन यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि मेरे देश, टीम और मेरे फैंस के लिए अभी कई अविश्वसनीय ओवर बाकी हैं।


चहल ने आगे लिखा, मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, खिलाड़ी के साथ-साथ मैं एक बेटा एक भाई और एक दोस्त भी हूं। मैं हाल की घटनाओं, खासकर मेरे निजी जीवन के बारे में लोगों को जानने की इच्छा है। मैं इस बात को समझता हूं। हालांकि, मैंने कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे मामलों पर बात करते हुए देखा है जो सच हो भी सकते हैं और नहीं भी।
पत्नी का नहीं किया कहीं भी जिक्र


यूजी चहल ने लिखा, एक बेटे, एक भाई और एक दोस्त के तौर पर मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे इन अटकलों में न पड़ें, क्योंकि इनसे मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचा है। मेरे पारिवारिक मूल्यों ने मुझे हमेशा सभी के लिए अच्छाई की कामना करना, शॉर्टकट अपनाने के बजाय समर्पण और कड़ी मेहनत के जरिए सफलता हासिल करना सिखाया है। भगवान के आशीर्वाद से मैं हमेशा आपक प्यार और समर्थन पाने का प्रयास करूंगा, ना की सहानुभूति।


गौरतलब हो कि इस पूरी पोस्ट में युजवेंद्र चहल ने कहीं भी पति शब्द का यूज नहीं किया है। ना ही धनश्री का ही जिक्र किया है। ऐसे में अफवाहों का बजार और गर्म हो गया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: