Monday, January 6, 2025

Golden Globe 2025 में टूटा भारत का सपना, Payal Kapadia को मिली हार, ये डायरेक्टर रहा विनर-

SHARE

 Golden Globe 2025 में टूटा भारत का सपना, Payal Kapadia को मिली हार, ये डायरेक्टर रहा विनर-


82 वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड से लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बार भारतीयों की नजरें पायल कपाड़िया की फिल्म पर टिकी हुई थीं। पायल की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब में नॉमिनेशन मिला था जो इस बार अवॉर्ड जीतने से चूक गई है। आइए बताते हैं इस कैटेगरी में किसे विजेता घोषित किया गया है।

पायल कपाड़िया की फिल्म को मिली हार (Photo Credit- X)

 Golden Globe 2025: पिछले साल से ही अवॉर्ड फंक्शन में भारत का नाम लगातार रौशन कर रही पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine As Light गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में जीत हासिल करने से चूक गई है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शोज में से माना जाने वाला गोल्डन ग्लोब्स में इस फिल्म को दो नॉमिनेशन मिले थे। फिल्म को 'बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर' कैटेगरी में और 'बेस्ट डायरेक्टर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। इन दोनों ही कैटेगेरी में उनकी मूवी कड़े कॉम्पिटीशन से पीछे रह गई है।

रेस से बाहर हुई भारतीय फिल्म
गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड' मनोरंजन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स में से एक होता है। दुनियाभर से गोल्डन ग्लोब्स में फिल्मों और शोज को चुना जाता है। ऐसे में भारतीय फिल्म लवर्स काफी एक्साइटेड थे क्योंकि इस बार इंडिया से पायल की फिल्म को नॉमिनेशन में भेजा गया था।




हर किसी को उम्मीद थी कि मूवी हॉलीवुड की फिल्मों को पछाड़ते हुए विनर्स की लिस्ट में शामिल होगी मगर अब ये दोनों ही कैटेगरी में हार गई है।



Photo Credit- X

किसने जीता अवॉर्ड?बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाले निर्देशक का नाम है बैडी कॉरबेट। उन्होंने अपनी फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए ये पुरस्कार जीता है। वहीं पायल की फिल्म को बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया था जिसमें थ्रिलर मूवी एमिलिया पेरेज ने बाजी मारी है।



Photo Credit- X



Photo Credit- IMDb


'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के बारे मेंभले ही फिल्म गोल्डन ग्लोब्स में अपनी जगह न बना पाई हो मगर मूवी ने पिछले साल कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में जीतने के बाद पायल कपाड़िया की फिल्म शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, न्यू यॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल, गॉथम अवॉर्ड्स, लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक एसोसिएशन, सैन डिएगो फिल्म क्रिटिक्स सोसाइटी और टोरंटो फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन जैसे तमाम फेमस फिल्म कॉम्पिटीशन में अपना लोहा मनवा चुकी है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: