Friday, January 10, 2025

जब फिल्म के लिए Hrithik Roshan ने 2 महीने पहले की थी हाथी से दोस्ती, सीन बन गया ऐतिहासिक

SHARE

 जब फिल्म के लिए Hrithik Roshan ने 2 महीने पहले की थी हाथी से दोस्ती, सीन बन गया ऐतिहासिक


ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) परफेक्ट डांस मूव्स और बेहतरीन एक्शन स्टंट के लिए जाने जाते हैं। फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं। कुछ फिल्मों के सीन ऐसे भी हैं जिसके लिए ऋतिक को खूब सराहना मिली है। इसमें जोधा अकबर मूवी का एक ऐतिहासिक सीन भी शामिल है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फिल्म के एक सीन के लिए ऋतिक रोशन ने की थी हाथी से दोस्ती (Photo Credit- IMDB)

 ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने साल 2000 की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। डेब्यू फिल्म के सफल होने से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद एक्टर ने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान किरदार को निभाने के लिए खूब मेहनत करने वाले स्टार्स के तौर पर है। आज का दिन उनके लिए थोड़ा स्पेशल है। जन्मदिन के खास मौके पर एक्टर की फिल्म से जुड़े उस किस्से की बात कर रहे हैं, जब उन्होंने मूवी के एक सीन के लिए पहले ही हाथी से दोस्ती की थी।


इन दिनों एक्टर अपने परिवार पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशंस' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब भी उनका जिक्र होता है तो 'कोई मिल गया', 'धूम 2', 'कृष' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों का नाम जरूर दिमाग में आता है।


जोधा अकबर फिल्म का एक सीन हुआ था पॉपुलर बॉलीवुड में चुनिंदा ऐसे सितारे हैं, जो किरदार में ढलने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन इन सितारों में ऋतिक रोशन का नाम जरूर शामिल है। अगर आपने जोधा अकबर (Jodhaa Akbar) फिल्म देखी होगी तो इसके एक एपिक सीन के बारे में जरूर जानते होंगे। जिसमें ऋतिक एक हाथी के साथ लड़ाई करते हुए नजर आते हैं। फिल्म में इस सीन को बेहतरीन ढंग से करने के लिए अभिनेता की तारीफ भी हुई, लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि इसके लिए उन्होंने हाथी से 2 महीने पहले ही हाथी के साथ दोस्ती करनी शुरू कर दी थी।





Photo Credit- IMDBफिल्म जोधा अकबर में एक सीन है, जब ऋतिक हाथी पर काबू पाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वह हाथी से लड़ाई करते हैं। आमतौर पर इस तरह की खतरनाक स्टंट को एक्टर के बॉडी डबल करते नजर आते हैं, लेकिन ऋतिक ने हाथी के साथ लड़ने वाले सीन को खुद किया था। जोधा अकबर फिल्म के एक्शन डायरेक्टर रवि दीवान ने बॉलीवुड ठीकाना को एक इंटरव्यू में बताया था कि एक फीमेल हाथी को शूट से कुछ महीने पहले लाया गया था।

ऋतिक खाली समय में केला खिलाते थेअभिनेता ऋतिक रोशन शूट से फ्री होने के बाद हाथी से दोस्ती करने के उद्देश्य से केला खिलाते थे। ऐसा उन्होंने हाथी फ्रेंडली होने के लिए किया था। यही कारण रहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने हाथी पर काबू पाने में कोई बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। जोधा अकबर में ऋतिक के साथ ऐश्वर्या राय ने भी अहम भूमिका अदा की थी। दोनों की जोड़ी को इस मूवी में खूब पसंद किया गया था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: