बिग बॉस 18 में ये हफ्ता फुल ऑन ड्रामे से भरा हुआ है। इस वीक घर में बचे हुए 10 कंटेस्टेंट के परिवार वाले आए हैं जो अपने बच्चों और पार्टनर्स को कैसे गेम अप करना है ये सीख तो दे ही रहे हैं लेकिन सामने वाले पर भड़ास निकालने से भी पीछे नहीं हटे। हाल ही में कशिश कपूर की मां ने आते ही अविनाश की क्लास लगा दी।
बिग बॉस 18-अविनाश मिश्रा पर भड़कीं कशिश कपूर की मां/ फोटो- Instagramसलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में अब हर दिन ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ रहा है। 14वें हफ्ते में घर का तापमान एकदम गरम हो चुका है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में टॉप 10 कंटेस्टेंट के परिवारवालों की एंट्री हुई। हालांकि, कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर्स आए तो अपने लोगों से मिलने थे, लेकिन अन्य कंटेस्टेंट पर भी वह मन की भड़ास निकालने से पीछे नहीं रहे।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फैमिली वीक में जो कंटेस्टेंट अधिकतर फैमिली मेंबर्स के निशाने पर रहे वह हैं अविनाश मिश्रा, जिन्हें कई कंटेस्टेंट की मां ने लताड़ लगाई। सबसे पहले जब चाहत पांडे की मां घर में आईं, तो उन्होंने साफ तौर पर अविनाश मिश्रा को 'लड़कीबाज' बताया और बाहर उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दी। उसके बाद घर विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली ने भी डाइनिंग टेबल पर बैठकर सबके सामने अविनाश को खूब सुनाया और उन्हें धोखेबाज का टैग दे दिया। इन दोनों के बाद अब हाल ही में घर में कशिश कपूर की मां आईं, जिन्होंने अविनाश मिश्रा को इतना सुनाया कि उनका मुंह छोटा सा हो गया।
कशिश कपूर की मां ने कहा आदमी को फर्क नहीं पड़तावाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं कशिश कपूर की मां सबसे लास्ट में बिग बॉस 18 के घर में आईं। उन्होंने आते ही सबसे पहले अपनी बेटी को गले लगाया और सीधा अविनाश मिश्रा के पास पहुंच गई। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कशिश की मां संगीता कुमारी रोते-रोते अविनाश मिश्रा को कुछ दिन पहले घर में हुई घटना के बारे में सुना रही हैं।
वह कहती हैं, "मुझे अविनाश से प्रॉब्लम है। एक छोटी सी बात का कितना ज्यादा बतंगड़ बन गया, अगर आप चाहते तो वह बात दो सेकंड में खत्म हो जाती। आपके कैरेक्टर पर उसने कभी उंगली नहीं उठाई। एक लड़की को नेशनल टीवी पर इस तरह से दिखाना, आदमी को उतना कोई नहीं देखता है"।
कशिश की मां पर फूट पड़ा यूजर्स का गुस्सा
कशिश की मां ने जिस तरह से अविनाश मिश्रा को सुनाया, ये बात बिग बॉस 18 देखने वाले दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। यूजर्स उन्हें अपनी बेटी की गलती भी देखने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अविनाश ने तो ये बात अपने दोस्तों को भी नहीं बताई थी, वह फ्लर्टिंग कर रही थी, आप ये भी समझे"।

Photo- jio cinema instagram दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर आपकी बेटी नेशनल टीवी पर है तो वह फालतू की बातें क्यों करती है। अविनाश के पीछे क्यों पड़ी थी, उसने तो कभी कशिश को भाव ही नहीं दिया। चाहत को गटर की पैदाइश बोला और गंदी गालिया दीं। आपकी बेटी गलत है"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "ये फैमिली वीक कम, अविनाश मिश्रा वीक ज्यादा लग रहा है"।


Photo- jio cinema instagram
क्या था कशिश-अविनाश का मसला?अगर आपको नहीं पता है कि क्यों कशिश की मां अविनाश पर इस कदर बरसी हैं, तो हम आपको बता देते हैं। 13वें वीक में जब नॉमिनेशन टास्क हुआ, तो घर में 'एंगल' को लेकर एक मुद्दा उठा। दरअसल, कशिश का दावा था कि अविनाश ने उनसे ये कहा था कि शो में फ्लेवर लाने के लिए तीनों (कशिश-अविनाश-ईशा )का एक ट्राएंगल बनाएंगे।
ये मुद्दा नॉमिनेशन के बाद इतना गरमा गया कि कशिश और अविनाश आपस में लड़ पड़े। लड़ाई में कशिश ने उनपर 'वुमनाइजर' होने का आरोप लगाया, जिसके बाद बिग बॉस ने सभी को वो वीडियो दिखाया और घर में अदालत लगा दी। करणवीर मेहरा ने वकील की तरह अविनाश को डिफेंड किया और वह केस जीत गए। ये मुद्दा सलमान खान ने भी वीकेंड के वार में उठाया था, जिसकी वजह से उनकी और कशिश की गरमागरमी हो गई थीं।
0 comments: