जल्द भारत के शिकंजे में होगा तहव्वुर राणा, NIA की टीम मुंबई हमले के आरोपी को पकड़ने जाएगी अमेरिका
मुंबई आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए NIA टीम इस महीने के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकती है। इस संबंध में कदम गृह मंत्रालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के साथ भी साझा किया गया है। राणा पर 26/11 मुंबई हमले के मुख्य योजनाकार डेविड कोलमैन हेडली की टोही गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने का आरोप है।
Tahawwur Rana Extradition To India: तहव्वुर राणा को भारत लाने अमेरका जाएगी NIA की टीम।Tahawwur Rana extradition to India। मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए NIA टीम ने कमर कस ली है। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम जल्द ही अमेरिका जाने की उम्मीद है। तहव्वुर राणा को हाल ही में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया है।
इस महीने के अंत में अमेरिका जा सकती है NIA टीम
सूत्रों के अनुसार, महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारियों की एक टीम इस महीने के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकती है। इस संबंध में कदम गृह मंत्रालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के साथ भी साझा किया गया है।
पूर्व डॉक्टर और व्यवसायी राणा पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं। उन पर 26/11 मुंबई हमले के मुख्य योजनाकार डेविड कोलमैन हेडली की टोही गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने का आरोप है।
0 comments: