Monday, January 20, 2025

Saif Ali Khan का हमलावर निकला बांग्लादेशी, जानकर हैरान हुईं Bhagyashree, कहा- 'सुरक्षा पर सवालिया निशान लग...'

SHARE

 Saif Ali Khan का हमलावर निकला बांग्लादेशी, जानकर हैरान हुईं Bhagyashree, कहा- 'सुरक्षा पर सवालिया निशान लग...'


Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। बीते दिन मुंबई पुलिस ने आरोपी को ठाणे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शायद बांग्लादेशी है। हमलावर के बांग्लादेशी होने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने हैरानगी जताई है। उन्होंने सुरक्षा पर सवाल उठाया है। जानिए भाग्यश्री ने इस मामले पर क्या-क्या कहा।

सैफ अली खान पर हमले को लेकर बोलीं भाग्यश्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


15 जनवरी की रात को स्टार कपल अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बांद्रा स्थित घर में चोर घुस आए थे। बच्चों को बचाने के लिए सैफ घुसपैठिये से भिड़ गए जिसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सैफ इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस ने हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है।


घटना के तीन दिन के अंदर मुंबई पुलिस ने ठाणे से सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 30 साल के आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, जो बांग्लादेश का बताया जा रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया था कि वह पिछले 5-6 महीने से मुंबई में रह रहा था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।


सैफ पर हमले के बाद डरी हुई हैं भाग्यश्रीसैफ अली खान पर जो हमला हुआ, उसने कई बॉलीवुड सेलेब्स को हैरान कर दिया। अभिनेत्री भाग्यश्री को भी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत में कहा, "हम मुंबई में रहते हैं और जो कुछ हुआ उससे हम बहुत सदमे में हैं क्योंकि मुंबई को भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है। इसलिए घटना के बाद जाहिर है हर कोई तनाव में है लेकिन पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है और ताजा खबरों के मुताबिक हमलावर को पकड़ लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि कानूनी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।"





Bhagyashree - Instagram


सुरक्षा पर भाग्यश्री ने उठाए सवालआरोपी के बांग्लादेशी बताए जाने के बाद से ही लोग हैरान हैं। हाल ही में, भाग्यश्री ने भी इस पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "जब मुंबई में ऐसी घटनाएं होती हैं तो हर कोई तनाव में आ जाता है, लोकल लोग भी। यह बॉलीवुड की बात नहीं है, यह सबकी सुरक्षा की बात है। सबकी सुरक्षा पर सवालिया निशान लग जाता है और खास तौर पर अगर कोई अप्रवासी ऐसा कुछ करता है, तो हमें निश्चित रूप से अपनी भारतीय सीमाओं को सुरक्षित करना चाहिए, बहुत जरूरी है।"
SHARE

Author: verified_user

0 comments: