Thursday, January 30, 2025

Sri Lanka की जेल से रिहा हुए छह भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे, एयरपोर्ट पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत

SHARE

 Sri Lanka की जेल से रिहा हुए छह भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे, एयरपोर्ट पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किया स्वागत


Indian Fishermen कुछ दिनों पहले श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया था। इस दौरान उनपर गोलीबारी भी कई गई थी जिसमें दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जताया था। वहीं श्रीलंका की जेल से छह भारतीय मछुआरे को रिहा किया गया। ये सभी गुरुवार को चेन्नई पहुंचे।

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए छह भारतीय चेन्नई पहुंचे।(फोटो सोर्स: एएनआई)

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए छह भारतीय मछुआरे गुरुवार को चेन्नई पहुंचे। एयरपोर्ट पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बीते दिनों श्रीलंकाई नौसेना ने 13 मछुआरों को पकड़ा था।


इस दौरान उनपर गोलीबारी भी कई गई थी, जिसमें दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जताया था।

गलती से चल गई थी गोली: श्रीलंकाई सेना इस मामले को लेकर श्रीलंका उच्चायुक्त को भी दिल्ली में तलब किया गया था। श्रीलंकाई नौसेना के चीफ ने बुधवार को सफाई दे हुए कहा था कि बंदूक गलती से चल गई थी।



जाफना में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया. मछुआरों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारत सरकार की ओर से कहा गया था कि मछुआरों पर बल का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में ‘स्वीकार्य नहीं है।

नौसैनिकों ने संदेह के आधार पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में एक भारतीय मछली पकड़ने वाले जहाज पर कब्जा कर लिया था, क्योंकि उसने क्षेत्र छोड़ने के निर्देश का पालन नहीं किया था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: