Chhaava Collection Day 13 निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की ड्रामा पीरियड फिल्म छावा इन दिनों कामयाबी के रथ पर सवार है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा दुनियाभर में छावा ने कमाई के मामले में अपनी धाक जमाई है। अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 13वें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मूवी ने कमाल कर दिया है और इन 5 बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है।
छावा ने दुनियाभर में मचाई धूम (फोटो क्रेडिट- एक्स)HIGHLIGHTS13वें दिन छावा की कमाई में आया बड़ा उछाल
वर्ल्डवाइ़ड कलेक्शन में छावा ने दिखाया दम
इन 5 फिल्मों को छावा ने छोड़ा दिया पीछे
Chhaava Worldwide Box Office Collection Day 13: बीते 14 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली छावा कलेक्शन के मामले में हर रोज कमाल कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ओवरसीज भी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की इस ड्रामा पीरियड मूवी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
रिलीज के 13वें दिन एक बार फिर से छावा की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जिसके चलते इस मूवी ने बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पत्ता साफ कर दिया है। आइए जानते हैं कि अब तक दुनियाभर में छावा का बिजनेस कितना हुआ है।
छावा की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी2025 की सबसे अधिक कमाई करने के मामले में विक्की कौशल की छावा नंबर-1 के पायदान पर आ गई है। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग के दम पर इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यही कारण है जो निर्देशन लक्ष्मण उतेकर की ये मूवी देश और विदेशों में धमाकेदार कमाई कर रही है।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
गौर किया जाए छावा के 13वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो द बॉक्स ऑफिस इंस्टा पेज के मुताबिक दूसरे बुधवार को इस फिल्म ने पूरी दुनिया में करीब 27-30 करोड़ के आसपास कोराबार किया है, जोकि वीक डे के हिसाब से किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। इसके साथ ही 130 करोड़ के बजट में बनी छावा का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 540-545 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
इन 5 फिल्मों से आगे निकली विक्की कौशल की छावा छावा ओपनिंग डे से लगातार बड़ी-बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। अब विक्की कौशल की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इन 5 बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है, जो इस प्रकार हैं-
छावा (Chhaava)- 540-545 करोड़
वॉर (War)- 475 करोड़
डंकी (Dunki)- 470 करोड़
टाइगर 3 (Tiger 3)- 466 करोड़
अंधाधुन (Andhadhun)- 456 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)- 424 करोड़बता दें कि बॉलीवुड हंगामा के आधार पर इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के ये आंकड़े लिए गए हैं। आने वाले दिनों में छावा और कई फिल्मों को भी पटखनी दे सकती है।

0 comments: