Sunday, February 2, 2025

थिएटर्स के बाद अब संसद की बारी, पार्लियामेंट में होगी 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' की स्क्रीनिंग

SHARE
थिएटर्स के बाद अब संसद की बारी, पार्लियामेंट में होगी 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' की स्क्रीनिंग

Ramayana The Legend Of Prince Rama करीब 32 साल के लंबे इंतजार के बाद जापानी-भारतीय एनीमे मूवी रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को हाल ही में थिएटर्स में रिलीज किया गया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। अब खबर है कि रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम की स्पेशल स्क्रीनिंग भारतीय संसद भवन में होगी।

ससंद में दिखाई जाएगी रामायण एनीमे मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)


 काफी विवाद और करीब 3 दशक के लंबे इंतजार के बाद गीक पिक्चर्स की रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा फिल्म को हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। जापानी-भारतीय एनीमे इस फिल्म में भारत के सबसे मशहूर महाकाव्यों में से एक रामायण की दिल छू लेने वाली कहानी को दर्शाया गया है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मूवी को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।


अब मेकर्स ने रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा (Ramayana The Legend Of Prince Rama) को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। थिएटर्स के अलावा इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग इस दिन भारत के संसद भवन में की जाएगी।


पार्लियामेंट में कब होगी रामायण की स्क्रीनिंग15 फरवरी 2025 को ससंद भवन में आयोजित होने वाली रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा की ये खास स्क्रीनिंग फिल्म के सांस्कृतिक और कलात्मक महत्व को दिखाने के साथ-साथ भारत और जापान के गहरे रिश्तों का जश्न भी मनाती है। इस पहल की शुरुआत तब हुई, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में गीक पिक्चर्स की इस शानदार पेशकश का जिक्र किया।





फोटो क्रेडिट- एक्स

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में 15 फरवरी को संसद भवन में रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा की स्पेशल स्क्रीनिंग होनी है। इसका मकसद मौजूदा समय में हर उम्र के लोग और यूथ को रामायण की सीख से जोड़ना और भारतीय संस्कृति व आस्था से जुड़े इसके मूल्यों को आगे बढ़ाना है। गीक पिक्चर्स के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है-

भारतीय संसद की इस पहल के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। इस कदम के बाद हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे काम को इतने बड़े मंच पर प्रशंसा और सराहना मिल रही है।


फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यह सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की अमर कहानी का जश्न है, जो आज भी हमें प्रेरणा देती है और सही राह दिखाती है।
स्क्रीनिंग में शामिल होंगे कई राजनेतामालूम हो कि संसद भवन में होने वाली इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारतीय राजनीति के तमाम कद्दावर राजनेता शामिल होंगे। ऑडियंस और क्रिटिक्स के अलावा तमाम लीडर्स की तरफ से रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा की जमकर तारीफ की की गई है। बता दें कि 24 जनवरी को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद इस मूवी ने ठीक-ठाक कमाई की है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: