Sunday, February 23, 2025

एक्टर से कम Fees मिलने पर Bhumi Pednekar का फूटा गुस्सा, कहा- 'मेल को-स्टार के बराबर काम किया फिर भी...'

SHARE
एक्टर से कम Fees मिलने पर Bhumi Pednekar का फूटा गुस्सा, कहा- 'मेल को-स्टार के बराबर काम किया फिर भी...'

बॉलीवुड में एक्टर्स और एक्ट्रेसेज की सैलरी में अंतर देखने को मिलता है। हाल ही में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने बॉलीवुड में महिला-पुरुष कलाकारों के बीच वेतन के अंतर पर सवाल उठाया है। लेटेस्ट मूवी मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ दिख रहीं भूमि ने वेतन के अंतर पर क्या कहा जानिए यहां।

भूमि पेडनेकर ने महिला-पुरुष के वेतन में अंतर पर की बात। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

 किसी भी फिल्म में जितना जरूरी हीरो होता है, उतना ही हीरोइन भी होती है। इसके बावजूद बॉलीवुड में हीरो के मुकाबले हीरोइनों को कम फीस दी जाती है। कई एक्ट्रेसेज खुले तौर पर जेंडर पे गैप को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी इस मुद्दे पर बात की है।


भूमि पेडनेकर पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं। हालांकि, बात जब फीस की आती है तब उन्हें हीरो से कम ही मिला है। एक हालिया इंटरव्यू में भूमि ने महिला-पुरुष के वेतन में अंतर की समस्या पर नाराजगी जाहिर की है।


सैलरी गेप पर बोलीं भूमि पेडनेकरबॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में भूमि ने कहा कि वेतन में अंतर सिर्फ सिनेमा में ही नहीं, बल्कि हर सेक्टर में होता है। उन्होंने कहा, "ये सिर्फ सिनेमा की प्रॉब्लम नहीं है, हर सेक्टर की प्रॉब्लम है। अगर आप CEO को भी देख लें चाहे किसी भी बड़े समूह में, अगर वह महिला है तो उनकी सैलरी कम ही होगी। अगर मैं सिर्फ सिनेमा की बात करूं तो हां इसमें बहुत बड़ा गेप है।"





हीरो से कम फीस मिलने पर हुईं नाराजजब सैलरी के अंतर पर बात होती है तो मेकर्स दावा करते हैं कि हीरो को इसलिए ज्यादा फीस मिलती है, क्योंकि वह बिजनेस लाते हैं। उनके चक्कर में फिल्में चलती हैं। इस बारे में भूमि ने कहा, "कई बार हम ये कहते हैं कि जो एक्टर ज्यादा बिजनेस लता है... वो बिल्कुल सही है। यहां पर सीनियॉरिटी की बात नहीं हो रही है।"



Photo Credit - Instagram

'मेरे हसबैंड की बीवी' की एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं ऐसी जगहों पर रही हूं जहां मैंने मेल को-स्टार के बराबर ही काम किया है, फिर भी मुझे बहुत कम पैसे मिले हैं लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे ऐसे निर्माता आ रहे हैं जो वास्तव में बराबरी में यकीन करते हैं, मैं इस अंतर को खत्म होते हुए देख सकती हूं।"


भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंटइन दिनों भूमि रोम-कॉम फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) में नजर आ रही हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: