Sunday, February 2, 2025

'ये चढ़ेगी तो शाह रुख कहां...' फराह ने बताया- क्यों Shilpa Shirodkar को इस सुपरहिट गाने में नहीं किया था कास्ट

SHARE

 'ये चढ़ेगी तो शाह रुख कहां...' फराह ने बताया- क्यों Shilpa Shirodkar को इस सुपरहिट गाने में नहीं किया था कास्ट


Shah Rukh Khan की फिल्म दिल से का सुपरहिट गाना छैया छैया (Chaiyya Chaiyya Song) ने मलाइका अरोड़ा की किस्मत चमका दी थी। हालांकि क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए पहले शिल्पा शिरोडकर को चुना गया था लेकिन एक कारण के चलते उन्हें फराह खान ने रिजेक्ट कर दिया था। अब फराह ने इसके पीछे की असली वजह बताई है।

शिल्पा शिरोडकर थीं छैया छैया के लिए पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 शिल्पा शिरोडकर कभी बॉलीवुड पर राज किया करती थीं। 90 के दशक में उनका सिक्का चलता था। गोपी किशन, हम, भ्रष्टाचार और भी बहुत सारी हिट फिल्मों में काम किया है। उनका बोल्ड अंदाज भी खूब चर्चा में रहा। सालों बाद शिल्पा ने कमबैक किया और वो भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss Season 18) के साथ।


शिल्पा शिरोडकर भले ही बिग बॉस 18 की विनर न बन पाई हों, लेकिन वह फाइनलिस्ट रही थीं। बिग बॉस के घर में उनका करणवीर मेहरा के साथ बॉन्ड काफी पसंद किया गया था। शो में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया था कि वह शाह रुख खान की फिल्म दिल से के सुपरहिट गाने छैया छैया के लिए पहली पसंद थीं, लेकिन बाद में किसी कारण से वह रिजेक्ट हो गई थीं।


शिल्पा क्यों छैया छैया से हुईं बाहर?अब फराह खान ने शिल्पा शिरोडकर को छैया छैया गाने से निकालने पर रिएक्शन दिया है। छैया छैया गाने को फराह ने ही कोरियोग्राफ किया था। हाल ही में, अपने यूट्यूबर चैनल में करणवीर मेहरा के साथ फराह ने शिल्पा को निकालने का कारण शेयर किया। फराह ने कहा, "मैं छैया छैया के लिए शिल्पा के पास गई, लेकिन उसके साथ कुछ हुआ था क्योंकि उस समय वह कम से कम 100 किलो की थी। मैं सोच रही थी कि वह ट्रेन पर कैसे चढ़ेगी? अगर वह चढ़ेगी तो शाह रुख खान कहां खड़ा होगा?"




Shilpa Shirodkar - Instagram

शिल्पा शिरोडकर को रिजेक्ट करने के बाद फराह खान ने मलाइका अरोड़ा को गाने में कास्ट किया है। यह गाना क्लासिक कल्ट में गिना जाता है। इसी से मलाइका रातोंरात स्टार बन गई थीं।

दिल से की कास्टशाह रुख खान स्टारर फिल्म दिल से में प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम में किया था। भले ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन यह क्लासिक कल्ट मूवीज में शामिल है। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे जिसमें से एक छैया छैया भी था। दिल से की कहानी आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी राज्यों के तनावों पर आधारित है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: