इस शख्स की याद में रैम्प पर ही रो पड़ीं Sonam Kapoor, यूजर्स बोले- 'ओवरएक्टिंग के लिए 10 रुपये कट'
पिछले साल फैशन की दुनिया के दिग्गज नाम रोहित बल (Rohit Bal) का निधन हो गया था। रोहित के निधन से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को धक्का लगा था। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी उनमें से एक हैं। वह रोहित बल की शो स्टॉपर भी रह चुकी हैं। हाल ही में सोनम रोहित को याद कर भावुक हो गईं। मगर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
रैम्प पर रोने के लिए ट्रोल हुईं सोनम कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रामबी-टाउन की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जब भी रैम्प पर उतरती हैं, अपने स्टाइलिश अवतार से सभी के होश उड़ा देती हैं, लेकिन उनका हालिया रैम्प वॉक इमोशनल रहा। गुड़गांव में आयोजित एक इवेंट में सोनम कपूर फैशन का जलवा दिखाने के साथ-साथ इमोशनल हो गईं और रैम्प पर ही रोने लगीं।
दरअसल, सोनम कपूर ने रैम्प पर दिग्गज फैशन डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि दी। उनका पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। सोनम कपूर ने रोहित बल के साथ कई फैशन इवेंट में काम किया है। वह उनकी शो स्टॉपर भी रह चुकी हैं। ऐसे में वह रोहित को याद कर इमोशनल हो गईं।
रैम्प पर रोईं सोनम कपूरसोशल मीडिया पर सोनम कपूर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। क्लिप में अभिनेत्री को रैम्प पर वॉक करते हुए इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस के साथ एक लॉन्ग फ्लोरल श्रग कैरी किया था। स्लीक हेयर बन के साथ गुलाब के फूल से हेयरस्टाइल बनाई थी। मिनिमल मेकअप में स्टनिंग लग रहीं सोनम ने रोहित बल को ट्रिब्यूट दिया।
बुरी तरह ट्रोल हुईं सोनम कपूर
ब्लाइंड मूवी एक्ट्रेस सोनम कपूर का ये वीडियो वायरल हो रहा है और कुछ लोग अभिनेत्री को ट्रोल कर उनके इमोशन को एक्टिंग बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "ओवरएक्टिंग के लिए 10 रुपये कट।" एक यूजर ने लिखा, "डार्लिंग, काश तुम सच में रोती, वो ज्यादा नेचुरल लगता।" एक और ने कहा, "रोने की भी एक्टिंग नहीं कर पाई, तभी मूवी ज्यादा काम नहीं कर पाए।" एक यूजर ने कमेंट किया, "हे भगवान, ये कितनी ड्रामा क्वीन है।" एक ने कहा, "वह एक्टिंग नहीं कर सकती, लेकिन नेचुरली रो भी नहीं सकती। अजीब बात है।" लोग इसी तरह कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
रोहित का आखिरी शो करने पर बोलीं एक्ट्रेससोनम कपूर ने इवेंट के बाद एएनआई के साथ बातचीत में रैम्प वॉक को लेकर कहा, "मैं गुड्डा (रोहित बल) के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं। मुझे कई बार उनके कपड़े पहनने का सौभाग्य मिला है और कई बार उन्होंने मेरे लिए भी कपड़े डिज़ाइन किए हैं। शायद उनका आखिरी शो करना बहुत अच्छा लग रहा है। विरासत का उत्सव, शिल्प कौशल का उत्सव, विचार हर खूबसूरत और आनंदमयी चीज का जश्न मनाना है। वह ऐसे ही थेमुझे लगता है कि उसी तरह, मुझे भी बिल्कुल वैसे ही कपड़े पहनना पसंद है।"
0 comments: