टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2020 में उनका निधन हो गया था। दिव्या के निधन के बाद उनके परिवारवालों ने उनके पति गगन गबरू पर मारपीट के कई गंभीर आरोप लगाए थे। हाल ही में दिव्या के भाई ने अपनी बहन के उस बुरे दौर को याद किया है जिस पर देवोलीना ने रिएक्ट किया है।
दिव्या भटनागर को लेकर देवोलीना ने शेयर किया वीडियो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम34 साल की एक अभिनेत्री जो अपने छोटे पर्दे पर अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती थी, उसकी निजी जिंदगी दुखों से भरी रही। जिस शख्स के लिए उसने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की, वही उनके लिए बेरहम बन गया। हम बात कर रहे हैं दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) की जो 2020 में इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गईं।
दिव्या भटनागर ने करीब तीन साल तक डेटिंग करने के बाद गगन गबरू के साथ दिसंबर 2019 में शादी रचाई थी। शादी के ठीक एक साल बाद ही कोविड-19 के दौरान उनका निधन हो गया था। परिवार और दिव्या की दोस्त व टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने पति गगन पर मारपीट का आरोप लगाया था। अब एक बार फिर दिव्या के भाई ने अपनी बहन के साथ हुई उस बुरे फेज को शेयर किया है। इस वीडियो को देवोलीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया।
पति मारने की देता था धमकीदिव्या भटनागर के भाई ने हाल ही में बहन के साथ हुए मारपीट के मामले को याद किया है। स्टोरियां के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो के जरिए देवाशीष भटनागर ने कहा, "मेरिटल अब्यूज के चलते दीदी ने अपनी जिंदगी खो दी। वह मुझसे 9 साल बड़ी थीं और हमारा बॉन्ड बहुत मजबूत था। देवाशीष ने आगे कहा, "वह उससे (गगन गबरू) म्यूच्युअल फ्रेंड के जरिए मिली थी और तीन साल की डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। शादी के बाद उसका बिहेवियर एकदम बदल गया। वह उसे बंद कर देता, उसे मारता और उसे जान से मारने की धमकी देता। यहां तक कि उसने उन्हें कर्सी पर बांधकर उनके सिर पर बोतल मार दी थी।"
गहना-पैसा लेकर गया था भागदिव्या भटनागर के भाई ने कहा, "निधन से तीन महीने पहले वह उनका सोना और पैसे लेकर गायब हो गया। दीदी ने खाना बंद कर दिया और कोविड 19 में तेरा यार हूं मैं की शूटिंग के दौरान वह बीमार हो गईं। देबोलीना उन्हें अस्पताल लेकर गई थीं लेकिन दूसरे अस्पताल में शिफ्ट होने के बीच उसी रात उनका निधन हो गया। उनकी मौत के बाद हमें उसके अब्यूज और क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में पता चला। उस पर कई गैर-कानूनी चार्जेस हैं। निधन से महीनों पहले दीदी ने उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।"
चार साल से कोर्ट में चल रहा केसदेवाशीष ने कहा, "वह निधन के बाद भी नहीं आया। हमने उनका अंतिम संस्कार किया। चार साल हो गए हैं और कोर्ट बार-बार मामले आगे-पीछे भेजती रहती हैं। हालांकि, हम रुकेंगे नहीं, आज भी जब मैं उसके बारे में सुनता हूं तो मेरा खून खौल जाता है। दीदी एक सिंपल और लविंग थीं। उनसे बस एक गलत इंसान पर भरोसा करने की गलती हो गई। आज हम सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि हर उस लड़की के लिए लड़ रहे हैं जो चुपचाप सहती रहती हैं। जब तक न्याय नहीं मिल जाता है, हम लड़ते रहेंगे।"
0 comments: