Sunday, March 23, 2025

सिकंदर के निशाने पर होंगी 7 फिल्में, ओपनिंग डे पर कर सकती है काम तमाम?

SHARE

 सिकंदर के निशाने पर होंगी 7 फिल्में, ओपनिंग डे पर कर सकती है काम तमाम?


सलमान खान (Salman Khan) इस वक्त साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के कई गाने भी अब तक सामने आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। मगर गौर करने वाली बात है कि क्या सिकंदर ओपनिंग डे पर बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। आइए एक नजर टॉप फिल्मों की कलेक्शन रिपोर्ट पर डालते हैं।


इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सिकंदर (Photo Credit- Instagram)

 Sikandar Collection: सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 (Tiger 3) में नजर आए थे। ये फिल्म अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई थी। एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ने साल 2023 में 43 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी।


हालांकि इसके बाद सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई थी जिन्होंने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग की थी। तो आज हम उन फिल्मों पर नजर डालेंगे जिन्होंने अपने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। साथ ही जानेंगे कि क्या भाईजान की सिकंदर रिलीज के बाद इन फिल्मों के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो पाएगी?


बॉक्स ऑफिस की टॉप ओपनर्स को दे पाएंगे मात?फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श (Taran Adarsh) के मुताबिक फिल्म पहले दिन 'टाइगर 3' (Tiger 3) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 43 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि मूवी को त्योहार के मौके पर रिलीज किया जा रहा है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के थिएटर पहुंचने की उम्मीद है।



Photo Credit- Instagram


हालांकि ये इतना भी आसान नहीं होगा। क्योंकि सिकंदर से पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ की ओपनिंग ले चुका है। वहीं शाह रुख खान की फिल्म जवान ने भी रिलीज के पहले दिन 71.63 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में सलमान की फिल्म पर खासा प्रेशर देखने को मिल सकता है।


बॉक्स ऑफिस की टॉप ओपनिंग लेने वाली फिल्में

2019- वॉर- 51.60 करोड़


2020- तानाजी- 26.26 करोड़


2021- सूर्यवंशी- 26.94 करोड़


2022- केजीएफ चैप्टर- 54.95 करोड़


2023- जवान- 71.63 करोड़


2024- पुष्पा 2- 86 करोड़
2025- छावा- 49.03 करोड़

Photo Credit- Instagram


कब रिलीज होगी सिकंदर(Sikandar Release Date)?फिलहाल फैंस की नजरें सलमान खान की 'सिकंदर' (Sikandar Trailer) के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं। एक्टर के पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाने वाला है। वहीं मूवी को भी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा मूवी में शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, नवाब शाह, चैतन्य चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: