Sunday, March 16, 2025

पत्नी जया बच्चन संग Amitabh Bachchan की 52वीं होली, इन सितारों ने भी धूमधाम से मनाया रंगों के त्योहार का जश्न

SHARE

पत्नी जया बच्चन संग Amitabh Bachchan की 52वीं होली, इन सितारों ने भी धूमधाम से मनाया रंगों के त्योहार का जश्न

रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह का फेस्टिवल है इस मौके पर पूरा बॉलीवुड भी होली के रंग में रंग जाता है। कई सेलेब्स ने इस त्योहार पर अपने परिवार की खास झलक साझा की थी। अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो खिंचवाई थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं सेलेब्स ने इस फेस्टिवल को कैसे खास बनाया।

13 मार्च को मनाया गया था होलिका दहन (Photo Credit- Instagram)

HIGHLIGHTS13 मार्च को मनाया गया था होलिका दहन
बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की थी तस्वीरें
अमिताभ-जया की 51वीं होली की फोटो वायरल
 देशभर में होली की त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया गया था। 13 मार्च को होलिका दहन हुआ था जिसकी खूबसूरत झलक बॉलीवुड में भी देखने को मिली थी। बॉलीवुड पर भी इस त्योहार का अलग ही रंग चढ़ता है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और उनकी वाइफ जया की एक फोटो वायरल हो रही है जिसपर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।


श्वेता बच्चन ने दिखाई माता-पिता की खास झलक
होली के खास मौके पर श्वेता बच्चन ने पापा अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर होलिका दहन 2025 की है। तस्वीर देखने के बाद फैंस फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। तस्वीर बच्चन परिवार के घर के गार्डन में हुए होलिका दहन की है। इसमें अमिताभ बच्चन और जया होलिका दहन के खास पलों को यादगार बना रहे हैं।



मुस्कुराहट ने खींचा सबका ध्यान

फोटो में एक तरफ होलिका दहन होता दिख रहा है और दूसरी तरफ बिग बी जया बच्चन को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। दोनों का साथ बेहद प्यारा लग रहा है। अमिताभ ने पत्नी के कंधे पर हाथ रखा है और उनकी मुस्कुराहट उनके बीच के प्यार की कहानी को बयां कर रही है।



Photo Credit- Instagram

दोनों की साथ में ये 51वीं होली है। अमिताभ और जया 3 जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने ‘शोले’, ‘सिलसिला’, ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है।


कैटरीना कैफ और विक्की कौशलअमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बाद अगर किसी सेलेब्स की होली यादगार रही है तो वो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर त्योहार की कुछ फोटोज शेयर की थीं।

एक वीडियो में वो विक्को को गाल पर खूब सारा गुलाल लगा रही होती हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। क्यूट कपल से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार,महेश बाबू, अजय देवगन, सनी देओल, रणदीप हुड्डा, राशा थडानी जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को रंगों के त्यौहार की शुभकानाएं दी थीं।

SHARE

Author: verified_user

0 comments: