Saturday, March 1, 2025

रंगारेड्डी में इमारत में भीषण आग लगने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल

SHARE

 रंगारेड्डी में इमारत में भीषण आग लगने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल


तेलंगाना के रंगारेड्डी में स्थित एक इमारत में आग लगी। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान है। पुलिस ने बताया किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसके बाद धुआं काफी ज्यादा हो जाने के कारण पहली मंजिल पर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर मौजूद दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई हालांकि दोनों घायल हो गए।

तेलंगना में बिल्डिंग में लगी आग (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTSकिराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अधिक धुएं के कारण तीन लोगों की हुई मौत
दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

रंगारेड्डी के पुप्पलगुडा में उस्मान किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी पीएस नरसिंगी के SHO हरि कृष्ण ने दी है।


पुलिस के अनुसार, घटना 28 फरवरी को शाम करीब 5:30 बजे हुई जब शॉर्ट सर्किट के कारण किराना दुकान के अंदर एक रेफ्रिजरेटर फट गया, जिससे आग लग गई, जो तेजी से तीन मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

ग्राउंड फ्लोर से उठी आग की लपटें


पुलिस ने कहा कि उन्हें गांधीपेट मंडल के निवासी तमीज़ खान से एक शिकायत मिली, जिसमें कहा गया कि उनके चचेरे भाई उस्मान खान की दुकान पुप्पलगुडा के पाशा कॉलोनी में जी +2 इमारत के भूतल पर स्थित है।

आग लगने की जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता घटनास्थल पर पहुंचा और पाया कि आग की लपटें पहली मंजिल तक बढ़ गई थीं, जहां उस्मान खान के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

पहली मंजिल पर मौजूद 3 लोगों की हुई मौत

शिकायत में कहा गया है कि घटना के समय उस्मान खान के परिवार के सदस्य जमीला खातून (65), शहाना खानम (30) और सिदरा फातिमा (6) पहली मंजिल पर मौजूद थे और अधिक धुएं के कारण उनकी मौत हो गई।

इस बीच, दूसरी मंजिल पर रहने वाले यूनिस खान (44) और उनकी पत्नी आसिया खातून (36) आग से बचने की कोशिश में इमारत से कूदने के बाद घायल हो गए।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: