Wednesday, March 19, 2025

Honda Activa E को तगड़ी चुनौती देने इस तारीख को आ रहा है Suzuki E Access स्‍कूटर, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कीमत

SHARE

 Honda Activa E को तगड़ी चुनौती देने इस तारीख को आ रहा है Suzuki E Access स्‍कूटर, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कीमत


Suzuki E Access Launch Date भारतीय बाजार में लगातार नए इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को लॉन्‍च किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही सुजुकी की ओर से पहले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर E Access को पेश किया गया था। लेकिन अब इसे लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस तरह के फीचर्स रेंज के साथ इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Suzuki E Access को कब तक लॉन्‍च किया जाएगा। जानें डिटेल।

 देश में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से भी कई नए स्‍कूटर और बाइक्‍स को बाजार में पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। जापानी दो पहिया निर्माता सुजुकी की ओर से भी जल्‍द ही पहले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर Suzuki E Access को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा, कितनी रेंज के साथ स्‍कूटर को ऑफर किया जाएगा। किस कीमत पर और कब तक इसे लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।


लॉन्‍च होगा पहला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर
सुजुकी मोटरसा‍इकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से जल्‍द ही पहले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक Suzuki E Access को कुछ समय में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।


कैसे होंगे फीचर्ससुजुकी की ओर से लॉन्‍च किए जाने वाले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Suzuki E Access में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें सुजुकी राइड कनेक्‍ट एप, कलर्ड टीएफटी एलसीडी स्‍कीन, स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट, की-फॉब, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टार्टर स्विच, ड्राइविंग के लिए ईको, राइड ए, राइड बी और रिवर्स मोड सहित कई फीचर्स को दिया गया है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

Suzuki E Access स्‍कूटर में 3.07 KWh की क्षमता की लिथियम ऑयन फास्‍फेट बैटरी को दिया है। इस बैटरी को पोर्टेबल चार्जर से 6.42 घंटे में और फास्‍ट चार्जर से 2.।2 घंटे में 0-100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 71 किलोमीटर प्रति घंटे तक है और इसमें लगी बैटरी से इसे 4.। किलोवाट की पावर और 15 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फुल चार्ज होने के बाद इसे 95 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।


कब होगा लॉन्‍चसुजुकी की ओर से अभी स्‍कूटर के लॉन्‍च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि अगले तीन से चार महीनों के दौरान स्‍कूटर को लॉन्‍च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस स्‍कूटर को जनवरी 2025 में आयोजित किए गए भारत मोबिलिटी में पेश किया जा चुका है।


किनसे होगा मुकाबला


सुजुकी की ओर से जब इस स्‍कूटर को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। तब इसका सीधा मुकाबला Honda Activa Electric और Honda QC1 के अलावा Ather, Ola, Vida जैसे इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स के साथ होगा।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: