Sunday, March 23, 2025

चेपॉक में MI के सामने 'स्पिन' चुनौती, CSK की तिकड़ी से रहना होगा सावधान; पहले मैच में करेंगे ‘खेला’

SHARE

 चेपॉक में MI के सामने 'स्पिन' चुनौती, CSK की तिकड़ी से रहना होगा सावधान; पहले मैच में करेंगे ‘खेला’


CSK Vs MI आईपीएल 2025 (IPL 2025) का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होगा। अपने मजबूत स्पिन आक्रमण के दम पर सीएसके की टीम अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस पर शिकंजा कसने की कोशिश करेगी। मुंबई की टीम इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी।

IPL 2025: CSK की तिकड़ी से MI को रहना होगा सावधान

 CSK Vs MI IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स अपने मजबूत स्पिन आक्रमण के दम पर रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस पर शिकंजा कसने की कोशिश करेगा। मुंबई की टीम इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी और ऐसे में उसे एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्पिनरों की मददगार पिच पर कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।


CSK की तिकड़ी से MI को रहना होगा सावधान


पांच बार के चैंपियन चेन्नई ने घरेलू पिच का व्यवहार देखते हुए पिछले वर्ष मेगा नीलामी में रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल और दीपक हुड्डा को अपनी टीम से जोड़कर अपने स्पिन आक्रमण को मजबूत किया। टीम के पास पहले से ही अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा थे।


चेन्नई के टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उठाए गए इस कदम से पता चलता है कि यहां की पिच का धीमी गति के गेंदबाजों को मदद पहुंचाना किसी टीम की रणनीति में कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। चेन्नई पांच बार के अन्य चैंपियन मुंबई के विरुद्ध अपनी इस ताकत का भरपूर उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।


MS Dhoni IPL 2025: धोनी पर रहेंगी सभी की नजरेंचेन्नई की टीम में एक बार फिर से सबकी नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेंगी जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं। जहां तक मुंबई की बात है तो उसे भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी के अगुआ बुमराह की बहुत कमी खलेगी जो चोट से उबरने के बाद वापसी की प्रक्रिया में हैं।

बुमराह का आईपीएल के शुरुआती चरण में खेलना संदिग्ध है और मुंबई के लिए उनकी भरपाई करना मुश्किल होगा।चेन्नई के विरुद्ध मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक भी नहीं खेल पाएंगे।

उन पर पिछले वर्ष लीग चरण के अंतिम मैच में धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा है। मुंबई की टीम में हालांकि कई अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं और पहले मैच में उसकी कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे जो भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं।चेन्नई की टीम में सलामी जोड़ी को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेवोन कान्वे में से किसी एक का पारी की शुरुआत करना तय है।

मध्यक्रम की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा और विजय शंकर जैसे भारतीय बल्लेबाज संभालेंगे जबकि इसके बाद धौनी और जडेजा आएंगे। चेन्नई का मुंबई के विरुद्ध हाल का रिकार्ड अच्छा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैच में से चार में चेन्नई ने जीत हासिल की।

मुंबई ने पिछले वर्ष रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन तब उसकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और सबसे निचले स्थान पर रही थी। इस बार हालांकि उसकी टीम संतुलित नजर आ रही है।

मुंबई के शीर्ष क्रम में इशान किशन की भरपाई दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकल्टन करेंगे जबकि इसके बाद सूर्य कुमार और तिलक वर्मा जिम्मेदारी संभालेंगे।मुंबई के तेज गेंदबाजी आक्रमण में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और रीस टाप्ली जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं जबकि कार्बिन बाश की उपस्थिति चीजों को दिलचस्प बनाती है। मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा और मुजीब उर रहमान पर मुंबई के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: