Monday, March 3, 2025

Oscar 2025 में 22 साल बाद टकराए Halle Berry और Adrien Brody, रीक्रिएट किया कॉन्ट्रोवर्शियल Kissing सीन

SHARE

 Oscar 2025 में 22 साल बाद टकराए Halle Berry और Adrien Brody, रीक्रिएट किया कॉन्ट्रोवर्शियल Kissing सीन


Oscar 2025 Latest Updates एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2025 के ऑस्कर विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया है। इस समारोह में फिल्म ‘फ्लो’ ने एनिमेटेड फीचर फिल्म केटेगरी में अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा इवेंट में हॉलीवुड अभिनेता Adrien Brody और मशहूर अभिनेत्री Halle Berry ने रेड कार्पेट पर 22 साल पुराने के मोमेंट को फिर से दोहराया है।

हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर किया Liplock (Photo Credit- X)


Oscar 2025 Special Moments: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भारतीय समयानुसार 3 मार्च की सुबह 5:30 बजे 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ है। शो में अब तक कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के लिए ऑवर्ड अपने नाम कर लिए है। हर साल ऑस्कर ऑवर्ड में कुछ मोमेंट ऐसे भी होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं।


ऐसा ही एक पल 22 साल बाद 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में हुआ है। दरअसल, ऑवर्ड फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे से रेड कार्पेट पर मिलते हैं और दोनों कुछ ऐसा मोमेंट बना देते हैं जिसे देख एक पल के लिए कोई भी हैरान रह जाएगा।


22 साल बाद याद आया ऑस्कर का वो पलवायरल हो रहे वीडियो में दोनों कलाकार इवेंट एक दूसरे को किस करते हैं। आप में से कई लोगों को ये कैसे हुआ समझ नहीं आ रहा होगा तो चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी। हैली और एड्रियन की ये किस 22 साल पुराने कॉन्ट्रोवर्शियल LipLock की याद दिलाती है। उन्होंने 22 साल पहले भी ऐसा ही मोमेंट ऑस्कर में क्रिएट किया था। जिसके बाद हर कोई चौंक गया था। अब उन्होंने अपने 22 साल पुराने किस मोमेंट को रीक्रिएट किया है।



एड्रियन और बेरी का किसिंग वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मोमेंट पर लोगों की अलग अलग राय है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये थी द फेमस किस।' दूसरे ने लिखा, ' वाह! 22 साल पहले के सीन की रीक्रिएट किया गया है।' बता दें कि एड्रियन ब्रॉडी इस साल भी नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल रहे। उन्हें फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। द ब्रूटलिस्ट फिल्म को ऑस्कर में काफी सारे नॉमिनेशन्स मिले हैं।

फिल्म अनोरा के नाम रहा ऑस्करबेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगिरी में मिकी मैडिसन को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म 'अनोरा' में अपनी शानदार अदाकारी से उन्होंने ये अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने 'विकेड' एक्ट्रेस सिंथिया एरिवो, 'एमिलिया पेरेज' एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गस्कॉन, 'द सब्सटेंस' एक्ट्रेस डेमी मूर और 'आई एम स्टिल हियर' एक्ट्रेस फर्नांडा टोरेस को हराकर ये ऑस्कर अपने नाम किया है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: