Monday, March 10, 2025

सर्जरी में बिगड़ी Priyanka Chopra की नाक, देखते ही पिता ने दिया था ऐसा रिएक्शन, मां बोलीं- 'उसी फेस के साथ...'

SHARE

 सर्जरी में बिगड़ी Priyanka Chopra की नाक, देखते ही पिता ने दिया था ऐसा रिएक्शन, मां बोलीं- 'उसी फेस के साथ...'


करियर के शुरुआती दौर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की नाक गलत सर्जरी के चलते बिगड़ गई थी जिसके चलते उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में भी निकल गई थीं। जब बिगड़ी नाक लेकर प्रियंका अपने पिता के सामने गईं तब उनका क्या रिएक्शन था इस बारे में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है।

प्रियंका की बिगड़ी नाक देख पिता ने कही थी ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 जब प्रियंका चोपड़ा मॉडलिंग की दुनिया में शोहरत हासिल कर चुकी थीं और बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने का मन बना रही थीं, तभी उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने उनके प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर डाला था। यह वो दौर था, जब प्रियंका की नाक की प्लास्टिक सर्जरी गलत हो गई।


मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने करियर के शुरुआती दौर में अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी जो बिगड़ गई थी। इसके चक्कर में उनके हाथ से कई फिल्में भी चली गई थीं। अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने वो किस्सा शेयर किया है, जब गलत सर्जरी के बाद प्रियंका पहली बार अपने माता-पिता के सामने आईं। उस वक्त उनके पिता का क्या रिएक्शन था, आप जानकर हैरान रह जाएंगे।


प्रियंका की नाक पर पिता का था ऐसा रिएक्शनप्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने पिंकविला के साथ बातचीत में बिगड़ी नाक को देख एक्ट्रेस के पिता का क्या रिएक्शन था, इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "वह बहुत परेशान थी। उसे लग रहा था कि वह किसके लिए गई और क्या लेकर आ गई। मैं उसे ज्यादा सलाह नहीं दे पाई लेकिन उनके पिता ने कहा, 'ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे हम फिक्स नहीं कर सकते हैं। इसलिए फिक्र मत करो। यह बहुत छोटी चीज है।'"





बिगड़ी नाक के साथ किया था रैम्प वॉक

शायद ही आपको मालूम हो कि 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं, उस वक्त उन्होंने बिगड़ी नाक के साथ रैम्प पर जलवा बिखेरा था। इस बारे में मधु चोपड़ा ने कहा, "अरे उसी फेस के साथ तो वह मिस वर्ल्ड बनी। यह बस एक एक्सीडेंट था जो किसी भी डॉक्टर के साथ हो सकता था। यह सिर्फ एक एक्सीडेंट था। मैं इसे दुर्घटना कहूंगी। यह ठीक किया जा सकता था इसलिए हमने इसे करवाया।"




प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मेंआज प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की भी उम्दा एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में नाम कमाने के बाद विदेशों में सफलता का परचम लहराया है। जल्द ही वह सालों बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली के साथ SSMB 29 में काम कर रही हैं जिसमें लीड रोल में महेश बाबू (Mahesh Babu) हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: