हाल ही में हिंदी सिनेमा ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को खोया था। अब एक और दुखद खबर सामने आई है। रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को फिल्मों में ब्रेक देने वाले मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 8 अप्रैल को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थे। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है।
80 और 90 के दशक के हिटमेकर
जिन लोगों को नहीं पता उनका जानकारी के लिए बता दें कि सलीम अख्तर का नाम 1980 और 1990 के दशक के उन निर्माताओं में शुमार होता है। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। उन्होंने अपने बैनर ए.ए. मूवीज के तहत एक से बढ़कर एक मसाला फिल्मों का निर्माण किया, जो उस दौर के दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई थीं। उनकी चर्चित फिल्मों में बंटवारा (1993), लोहा (1997), फूल और अंगारे, बाजी, इज्जत, चोरों की बारात, और बादल जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने आमिर खान, धर्मेंद्र, बॉबी देओल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था।

Photo Credit- X
स्टार्स को लॉन्च करने वाले निर्मातासलीम अख्तर को एक सफल निर्माता के साथ-साथ एक टैलेंट स्पॉटर भी माना जाता था। उन्होंने रानी मुखर्जी को 1997 में फिल्म राजा की आएगी बारात से लॉन्च किया था। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन रानी के अभिनय को काफी सराहा गया था, और यह उनके करियर की मजबूत नींव बन गई। वहीं, तमन्ना भाटिया ने भी 2005 में सलीम अख्तर की फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इन दोनों ही अदाकाराओं ने आगे चलकर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया।
.jpg)
Photo Credit- X
सादगी और समझदारी के लिए याद किए जाएंगेसलीम अख्तर को उनके शांत और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाना जाता था। इंडस्ट्री में उन्हें एक भरोसेमंद और प्रोफेशनल निर्माता के रूप में देखा जाता था, जो अपने कलाकारों और क्रू का खास ध्यान रखते थे। वे अपनी फिल्मों में न सिर्फ मनोरंजन पर जोर देते थे, बल्कि सामाजिक संदेश भी देना नहीं भूलते थे।
उनका योगदान हमेशा बॉलीवुड इतिहास में दर्ज रहेगा। सलीम अख्तर उन गिने-चुने निर्माताओं में से थे जिन्होंने कमर्शियल सिनेमा को एक नई दिशा दी और कई कलाकारों को मंच दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री ने एक सच्चा सिने-प्रेमी और टैलेंट गाइड खो दिया है। आज ही उनका अंतिम संस्कार भी किया जाने वाला है।
0 comments: