Tuesday, May 13, 2025

10 साल बाद गूगल ने बदला अपना 'Logo', अब G आइकन दिख रहा है ऐसा

SHARE

 10 साल बाद गूगल ने बदला अपना 'Logo', अब G आइकन दिख रहा है ऐसा


Google New Logo टेक दिग्गज गूगल ने 10 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। कंपनी ने G आइकन को रिफ्रेश कलर के साथ पेश किया है। नए डिजाइन में रेड कलर येलो में येलो कलर ग्रीन में और ग्रीन कलर ब्लू में मिक्स होता दिख रहा है। नया G आइकन iOS के लिए गूगल सर्च ऐप में दिख रहा है।

10 साल बाद गूगल ने बदला अपना 'Logo'


क्या आपने नोटिस किया? गूगल ने अपना लोगो बदल (Google New Logo) दिया है। जी हां, रंगीन 'G' आइकन को कंपनी ने एक बार फिर रिफ्रेश किया है, जो लगभग एक दशक में पहला विज़ुअल अपडेट है। कहा जा रहा है कि यह बदलाव कंपनी के Android और iOS दोनों पर मोबाइल एप्लिकेशन पर दिखाई देने लगा है, जो डिजाइन में एक सूक्ष्म लेकिन ध्यान देने वाला बड़ा बदलाव है। गूगल का नया लोगो अब और भी ज्यादा रंगीन हो गया है।


पहले 2015 में बदला था लोगो


बता दें कि कंपनी ने 'G' आइकन को शुरू में 1 सितंबर, 2015 को रीडिजाइन किया था, जिसमें Google ने अपने छह-अक्षर वाले वर्डमार्क को एक आधुनिक, सेन्स-सेरिफ टाइपफेस में अपडेट किया था जिसे Product Sans कहा जाता है। इससे पहले 'G' आइकन में एक सॉलिड ब्लू बैकग्राउंड के खिलाफ लोअरकेस वाइट 'g' सेट किया गया था।


नए Google लोगो में क्या बदला?9to5google की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट किया गया आइकन पिछले 10 सालों में 'G' के स्पेसिफिक, सॉलिड कलर सेगमेंट से अलग है। इसके बजाय, नए डिजाइन में रेड कलर येलो में, येलो कलर ग्रीन में और ग्रीन कलर ब्लू में बहता दिख रहा है।




रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अपडेट किया गया 'G' आइकन वर्तमान में iOS के लिए गूगल सर्च ऐप में दिख रहा है। यह बदलाव Google ऐप वर्जन 16.18 के बीटा वर्जन के साथ Android प्लेटफॉर्म पर भी आया है। हालांकि अभी यह बदलाव रोल आउट हो रहा है, यानी सभी को ये बदलाव अभी नहीं दिखेगा।

अभी नहीं दिख रहा नया लोगो

हमें भी अपने आईफोन पर यह बदलाव चेक किया लेकिन अभी तक हमारे डिवाइस पर रिफ्रेश किया गया 'G' आइकन वाला अपडेट नहीं दिख रहा है। इसके अलावा, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गूगल अपने छह-अक्षरों वाले 'Google' वर्डमार्क को एक साथ रिफ्रेश नहीं कर सकता है। वहीं अभी यह भी कंफर्म नहीं है कि यह नया ब्लेंडिंग स्टाइल अन्य प्रोडक्ट्स लोगो पर लागू होगा या नहीं जो कंपनी के चार-कलर वाले लोगो के साथ आते हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: