कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा पीएम मित्र पार्क से लाभ, 3 लाख रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उमरबन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 2123 नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए किए अंतरित
85 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किश्त की 1704.94 करोड़ राशि ट्रांसफर
1870 करोड़ लागत की धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और 277 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की व्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान), और नारी सशक्तिकरण के लिए 4 मिशन लॉन्च किए हैं। हितग्राहियों को कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री

उमरबन में परिणय सूत्र में बंधे 2123 जोड़े

27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को 600 करोड़ रूपए अंतरित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में प्रदेश के 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संबल योजना से जुड़ने वाले सभी परिवारों को मुश्किल समय में सहायता प्रदान करती है। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड योजना का भी लाभ मिल रहा है। हितग्राहियों का 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री है। हमारी सरकार ने सभी आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में संकट या कोई कष्ट आएगा तो सरकार हर संभव सहायता करेगी। लाड़ली बहनों के खातों में भी हर महीने 1250 रुपए आते रहेंगे।
1870 करोड़ लागत की धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1870 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं धार जिले के लिए 277 करोड़ के लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के रूप में 1704.94 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के कार्य प्रदेश में समृद्धि लाएंगे। प्रदेश का सिंचाई रकबा 55 लाख हेक्टेयर हो चुका है, अब इसे 1 लाख करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। उमरबन के 1 लाख 3 हजार किसानों को भी नई सिंचाई परियोजना का लाभ मिलेगा।
जनजातीय समुदाय के विकास का संकल्प पूर्ण कर रही प्रदेश सरकार
केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हो रहा है। धार जिले में हर खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है। जनजातीय समुदाय के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ जनकल्याणकारी कार्यों में लगी है। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की विकास प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन धार की ओर से प्रकाशित "देवस्थानम" पुस्तक का विमोचन भी किया।
0 comments: