Sunday, May 18, 2025

हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में कमाई से काटा गदर, भारत में भी फैला दी दहशत

SHARE
हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में कमाई से काटा गदर, भारत में भी फैला दी दहशत

Final Destination Bloodlines Box Office Collection हॉरर जॉनर की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने जहां सिनेमाघरों में दहशत फैलाई वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छापे। जानिए तीन दिन में इस फिल्म ने कितना बिजनेस कर लिया है।

फाइनल डेस्टिनेशन 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Final Destination Bloodlines Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड... हॉरर जॉनर की फिल्में हमेशा से ही सिनेमाघरों में धमाल मचाती हैं। इन दिनों दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक हॉरर मूवी बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन के अंदर एक बड़ा रिकॉर्ड बना चुकी है। यह डरावनी फिल्म है फाइनल डेस्टिनेशन की छठी किस्त फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस।

 तीन दिन पहले 15 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वर्ल्डवाइड तो यह डरावनी फिल्म तबाही मचा ही रही है, इसने भारत में भी तगड़ा कलेक्शन कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस हॉलीवुड हॉरर मूवी ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।


फाइनल डेस्टिनेशन 6 का कलेक्शनफाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस इस साल की सबसे डरावनी फिल्म बताई जा रही है। सोशल मीडिया रिव्यूज के मुताबिक, दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देख थर्रा गए हैं और यह आलम सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके खौफ से बॉक्स ऑफिस पर थर-थर कांप रहा है। मात्र तीन दिन में इस फिल्म ने इतना जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है जितना रेड 2 पिछले 17 दिनोंं में दुनियाभर में कमा पाया है।




भारत में भी फाइनल डेस्टिनेशन का खौफ

सैकनिल्क के मुताबिक, अभी तक फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपय का कलेक्शन किया है। बात करें भारत में इसके कलेक्शन की तो इसने यहां भी अपनी छाप छोड़ी है। इसने अभी तक भारत में 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डाटा सामने नहीं आया है।




25 साल पहले शुरू हुआ था खूनी खेलफाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की शुरुआत 25 साल पहले जेम्स वॉन्ग ने 2000 में की थी। इस फिल्म को उस वक्त काफी पसंद किया गया था जिसके बाद 2003 में इसका दूसरा पार्ट आया, फिर 2006 में तीसरा, 2009 में चौथा और 2011 में पांचवां पार्ट आया। छठे पार्ट में टोनी टॉड की फिर से वापसी हुई है। इस बार कास्ट में रिचर्ड हार्मन, ब्रेक बेसिंगर, कैथलीन सांटा जुआना, टीओ ब्रियोन्स ने अहम भूमिका निभाई है। 1 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म को जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन ने डायरेक्ट किया है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: