Tuesday, May 13, 2025

किसी का हाथ टूटा, तो कोई बुरी तरह जख्मी... आसिम मुनीर ने ही दिखाई भारत से पिटे पाक जवानों की हालत

SHARE

 किसी का हाथ टूटा, तो कोई बुरी तरह जख्मी... आसिम मुनीर ने ही दिखाई भारत से पिटे पाक जवानों की हालत


पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान से बदला लिया। अब जनरल आसिम मुनीर अस्पताल में घायल सैनिकों से मिलने पहुंचे जिनका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में भारतीय कार्रवाई से बुरी तरह पिटे सैनिक दिखाई दे रहे हैं किसी का हाथ टूटा है तो कोई बुरी तरह जख्मी है।


रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल के दौरे पर पहुंचे मुनीर। (photo- सोशल मीडिया)

HIGHLIGHTSभारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान के सैनिक बुरी तरह पिटे दिखे।
रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल पहुंचे थे मुनीर, वीडियो वायरल।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान से अपना बदला पूरा कर लिया है। भारत ने पाक में पल रहे आतंकियों का नाश तो किया ही, साथ में पड़ोसी मुल्क को उसकी औकात भी दिखा दी।


अब ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाक के हमलों के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई में पड़ोसी मुल्क का क्या हाल हुआ ये खुद उसके जनरल मुनीर ने सामने ला दिया है।


मुनीर के घायल सैनिकों का वीडियो आयाऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं से बुरी तरह मात खाने के बाद पाकिस्तानी सेना के जनरल आसिम मुनीर अपनी अकड़ दिखाने के लिए सैनिकों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इसका वीडियो खूब वायरल भी हुआ, लेकिन इसमें मुनीर के सैनिक भारत की कार्रवाई से बुरी तरह पिटे हुए दिखे। किसी का हाथ टूटा था तो कोई बुरी तरह जख्मी था।

इस वीडियो को कई भाजपा नेताओं ने शेयर किया है और पाक के हाल को बताया है।

पाकिस्तान का सेना प्रमुख अस्पतालों में जा जाकर घायल सैनिकों से मिल रहा है , जो भारत के बहादुर जवानों की मार खाकर पड़े हैं pic.twitter.com/qAUrCOECgj— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) May 13, 2025
शेखी बघारते दिखे मुनीरसोमवार को शेखी बघारते हुए मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं दृढ़ संकल्पित हैं और 'कोई शत्रुतापूर्ण योजना' उनके संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।


जनरल मुनीर ने यह टिप्पणी रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल के दौरे के दौरान की, जहां वे भारत के हमलों में घायल सैनिकों और नागरिकों का हालचाल जानने आए थे। सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने घायल कर्मियों से मुलाकात की।

इस मौके पर मुनीर ने कहा कि पूरा देश अपनी सशस्त्र सेनाओं के साथ एकजुट है।


पाकिस्तान सेना का भी आया बयानइस बीच पाकिस्तान सेना ने ऑपरेशन 'बुनयानुम मर्सूस', ऑपरेशन 'मरका-ए-हक' (सत्य की लड़ाई) का हिस्सा था, जो भारत द्वारा पाकिस्तान के अंदर हमलों के बाद शुरू हुआ था। पाकिस्तान सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 10 मई को 'मरका-ए-हक' के हिस्से के रूप में ऑपरेशन 'बुनयानुम मर्सूस' (लोहे की दीवार) का संचालन भारतीय हमलों के जवाब में किया गया था, जो छह और सात मई की रात को शुरू हुए थे।

सेना के अनुसार, 'मरका-ए-हक' 22 अप्रैल से 10 मई तक के व्यापक संघर्ष का आधिकारिक नाम है, जबकि 10 मई के ऑपरेशन को 'बुनयानुम मर्सूस' नाम दिया गया था। इस बीच पाकिस्तान की संसद, नेशनल असेंबली ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित सेना की सराहना की गई।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: