Friday, May 30, 2025

नोट कर लें तारीख! इस दिन सोनाक्षी सिन्हा की सस्पेंस थ्रिलर सिनेमा में देगी दस्तक

SHARE
नोट कर लें तारीख! इस दिन सोनाक्षी सिन्हा की सस्पेंस थ्रिलर सिनेमा में देगी दस्तक

Nikita Roy New Release Date सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म निकिता रॉय पहले 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया है। गुरुवार को सोनाक्षी ने अपनी नई फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं।

निकिता रॉय की नई रिलीज डेट आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 Nikita Roy New Release Date: हॉरर और रोमांटिक फिल्मों के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा एक थ्रिलर ड्रामा लेकर आ रही हैं जो आज यानी 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। यह फिल्म है निकिता रॉय (Nikita Roy) जिसका निर्देशन कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं।


निकिता रॉय एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। वही निकिता का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। पिछले महीने यानी अप्रैल में अनाउंस किया गया था कि यह थ्रिलर ड्रामा 30 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है।


टली सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉयजी हां, निकिता रॉय को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। हाल ही में, सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेय किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "अपने कैलेंडर को मार्क कर लो। हमारी रोमांचक थ्रिलर ‘निकिता रॉय’ की अब नई रिलीज डेट आ गई है।"


कुश सिन्हा निर्देशित निकिता रॉय अब बड़े पर्दे पर सस्पेंस का तड़का नई तारीख पर लगाती हुई नजर आएगी। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 जून 2025 को रिलीज की जाएगी।


निकिता रॉय की स्टार कास्ट


सोनाक्षी सिन्हा के अलावा निकिता रॉय में परेश रावल (Paresh Rawal), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और सुहैल नैय्यर (Suhail Nayyar) अहम भूमिका में हैं। कुश सिन्हा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि इसे निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।


सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्मनिकिता रॉय के अलावा जून में ही उनकी आगामी फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू पार्ट 1 में भ नजर आएंगी। यह एक तेलुगु ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। इसके बाद वह सुधीर बाबू स्टारर मूवी जटाधारा में भी नजर आएंगी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: