Wednesday, May 21, 2025

PM Modi की फोटो वाला नेकलेस पहन कांस में पहुंची Ruchi Gujjar के हैं तगड़े फॉलोअर्स, फोटोज देख बोलेंगे-बाप रे बाप

SHARE

 PM Modi की फोटो वाला नेकलेस पहन कांस में पहुंची Ruchi Gujjar के हैं तगड़े फॉलोअर्स, फोटोज देख बोलेंगे-बाप रे बाप


कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय मॉडल Ruchi Gujjar ने अपने अनोखे अंदाज से सबको चौंका दिया है। PM Modi की फोटो वाला नेकलेस पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं रुचि की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। क्या आप जानते हैं कि इस मॉडल के इंस्टाग्राम पर 8 लाख फॉलोअर्स हैं? आइए उनके बारे में और जानें।


इंस्टाग्राम के बोल्ड लुक से नहीं हटेंगी नजरें (Photo Credit- Instagram)

Cannes 2025 में रुचि गुर्जर के लुक के लिए पारंपरिक और सांस्कृतिक जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना गलत नहीं होगा। रुचि ने अपने नेकपीस से देश से लेकर विदेश में हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने डिजाइनर रूपा शर्मा का खूबसूरत लहंगा पहना था जो लहंगा बेज कलर का था, जिसमें गहरे गले वाला ब्लाउज और स्कर्ट शामिल थी। ब्लाउज पर नकसी का काम था और इसे मोतियों से सजाया गया था।


मगर क्या आप जानते हैं ऐसे ट्रडिशनल लुक में नजर आने वाली मॉडल इंस्टाग्राम पर बिलकुल अंदाज में दिख रही हैं। जी हां, आइए एक नजर वायरल मॉडल के इंस्टाग्राम के साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर भी डाल लेते हैं।


इंस्टाग्राम पर हैं 8 लाख फॉलोअर्स और बोल्ड अदांएरुचि गुर्जर पेश से मॉडल है और इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। राजस्थान के गुर्जर परिवार में पली-बढ़ी रुचि गुर्जर एक पेशेवर मॉडल हैं। साल 2023 में उन्होंने मिस हरियाणा का खिताब जीता था और अपनी मेहनत से मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाया है। जयपुर के महारानी डिग्री कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद रुचि मुंबई पहुंचीं, जहां उनका सपना ऑन-स्क्रीन स्टार बनने का था। सोशल मीडिया पर इनके 8 लाख फॉलोअर्स हैं। रुचि अपने बोल्ड लुक के कारण खूब लाइमलाइट बटोरती हैं।





पिता ने दिया हर मोड़ पर साथ

रुचि के दो गाने यूट्यूब पर खूब वायरल हुए, जिनमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इन गानों के नाम हैं जब तू मेरी ना सही और हेली में चोर हैं। इन गानों को लाखों व्यूज और लाइक्स मिले हैं। बॉलीवुड एमडीबी को दिए एक इंटरव्यू में रुचि ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरे परिवार वाले मुझे इस फील्ड में आने की परमीशन नहीं देते थे, लेकिन मेरे पिता ने मेरा पूरा साथ दिया है। मैं लोगों की सोच बदलना चाहती हूं और अपने गुर्जर समुदाय के लिए एक मिसाल कायम करना चाहती हूं।” रुचि के इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।




Photo Credit- Instagram
पीएम मोदी की फैन हैं रुचिकान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में रुचि के इस लुक से साफ है कि वह पीएम मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इस अनोखे अंदाज के जरिए उन्होंने पीएम को खास श्रद्धांजलि दी है जिसकी हर कोई बात कर रहा है। रुचि का यह कदम न केवल उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: