Monday, June 16, 2025

'आतंकवादियों को मुसलमान...', Aamir Khan ने पहलगाम हमले पर दिया बड़ा बयान, अपनी चुप्पी का बताया कारण

SHARE

 'आतंकवादियों को मुसलमान...', Aamir Khan ने पहलगाम हमले पर दिया बड़ा बयान, अपनी चुप्पी का बताया कारण


इसी साल अप्रैल महीने में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। सेलिब्रिटीज ने भी इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब आमिर खान (Aamir Khan) ने इस हमले पर अपना पहला बयान दिया है। जानिए सितारे जमीन पर एक्टर ने क्या कहा।

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले आमिर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें करीब 26 लोगों को मार दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों ने पीड़ितों से उनका धर्म पूछकर मारा था। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था।


कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की चुप्पी ने भी सवाल खड़े किए थे जिसमें से एक आमिर खान (Aamir Khan) भी हैं। अभिनेता ने न ही पहलगाम के बारे में सीधे तौर पर कुछ कहा था और ना ही ऑपरेशन सिंदूर के बारे में। हालांकि, अब उन्होंने इस बारे में अपना पहला रिएक्शन दिया है।


आतंकी हमले को बताया कायरतापूर्णआमिर खान ने एक हालिया इंटरव्यू में आतंकी हमले क्रूर और कायरतापूर्ण बताया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, "आतंकी हमला क्रूर था। यह आतंकवादियों की कायरता को ही दर्शाता है कि वे हमारे देश में घुसे और आम लोगों पर गोलियां चलाईं। आप या मैं भी वहां हो सकते थे। उन्होंने उनका धर्म पूछा और फिर गोलियां चलाईं। इसका क्या मतलब है?"




अपनी चुप्पी पर दी सफाईपीके एक्टर ने आगे बताया कि आखिर पहले उन्होंने क्यों इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया। बकौल अभिनेता, "मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। लोग इन घटनाओं पर तुरंत रिएक्शन देते हैं। यह न सिर्फ हमारे देश पर बल्कि हमारी एकता पर भी हमला था। उन्हें हमारे देश से पहले ही करारा जवाब मिल चुका है।"


आतंकियों को मुसलमान नहीं मानते आमिरआमिर खान ने आगे बताया कि उन्होंने इस आतंकी हमले के चलते ही सितारे जमीन पर का ट्रेलर कैंसिल कर दिया था। उन्होंने अंदाज अपना अपना का प्रीमियर भी कैंसिल कर दिया था। आगे उन्होंने धर्म पूछकर मारे जाने को लेकर कहा, "कोई भी धर्म आपको लोगों को मारने के लिए नहीं कहता। मैं इन आतंकवादियों को मुसलमान नहीं मानता क्योंकि इस्लाम में लिखा है कि आप किसी भी निर्दोष इंसान को नहीं मार सकते, किसी महिला या बच्चे पर हमला नहीं कर सकते। वे जो कर रहे हैं, उससे वे धर्म के खिलाफ जा रहे हैं।"



Photo Credit - Instagram

आमिर खान ने यह भी कहा कि आतंकी हमले ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने इतना दुख हुआ था कि वह कई दिनों तक घर से बाहर भी नहीं निकले थे। उन्होंने कहा कि वह अपनी देशभक्ति अपनी फिल्मों के जरिए जाहिर करते हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: