Monday, June 2, 2025

IPL फाइनल से पहले मुश्किल में विराट कोहली, कर्नाटक पुलिस ने पब पर की FIR; लगे गंभीर आरोप

SHARE

 IPL फाइनल से पहले मुश्किल में विराट कोहली, कर्नाटक पुलिस ने पब पर की FIR; लगे गंभीर आरोप


बेंगलुरु में क्रिकेटर विराट कोहली के पब वन8 कम्यून के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह FIR COTPA अधिनियम के उल्लंघन के लिए की गई है। पब पर आरोप है कि रेस्टोरेंट में धूम्रपान के लिए कोई निर्धारित जोन नहीं है और धूम्रपान क्षेत्र को लेकर जरूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

कर्नाटक पुलिस ने विराट कोहली के पब पर की FIR

 बेंगलुरु में क्रिकेटर विराट कोहली के पब, वन8 कम्यून (One8 Commune) के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR की है। यह पब बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है।


कब्बन पार्क पुलिस ने विराट कोहली के वन 8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ COTPA अधिनियम (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के उल्लंघन के लिए बेंगलुरु में मामला दर्ज किया है।


नियमों का उल्लंघन करने का आरोपपब पर COTPA अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि रेस्टोरेंट में लिए कोई नो स्मोकिंग जोन नहीं है। बताया जा रहा है पब में धूम्रपान क्षेत्र को लेकर जरूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।


इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए थे, और इनका पालन न करना कानूनी अपराध माना जाता है।


2024 में भी जारी हुआ था नोटिसवन 8 कम्यून को पहले भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पिछले साल जून में भी इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने भी दिसंबर में रेस्टोरेंट को अग्निशमन विभाग से एनओसी न लेने के लिए नोटिस जारी किया था।


कई शहरों में इस पब की ब्रांचें

इस पब की ब्रांचें पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं। दो साल पहले दिसंबर 2023 में ही इस रेस्टोरेंट को बेंगलुरु में खोला गया था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: