Sunday, June 29, 2025

Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi का पहला बयान आया सामने, कहा- 'अभी बस यह बंद...'

SHARE
Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi का पहला बयान आया सामने, कहा- 'अभी बस यह बंद...'

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत से सबसे बड़ा सदमा उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) और परिवार को लगा है। अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अब बीवी की मौत के बाद पराग त्यागी ने पहली बार इस बारे में बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

पराग त्यागी ने बीवी के निघन पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस के निधन की खबर ने न केवल इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस को भी बड़ा झटका दिया है। कहा जा रहा है कि 27 जून की रात को उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।



बीती शाम को शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम के बाद मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। एक्ट्रेस के निधन से उनकी मां एकदम टूट गईं। वह बेसुध हालत में दिखाई दीं। पिता और परिवारवालों का भी बुरा हाल था, खासकर उनके पति पराग त्यागी का।



शेफाली के जाने से टूटे पराग त्यागीपराग त्यागी अपनी बीवी शेफाली पर जान छिड़कते थे। ऐसे में उनके जाने से वह अंदर से एकदम टूट गए हैं। उन्होंने अपनी बीवी को आखिरी बार माथे पर किस किया और उनके बालों को सहलाया। एक अन्य वीडियो में वह फूट-फूटकर रोते हुए भी दिखे।

बीवी के निधन पर पहली बार बोले पराग त्यागीशेफाली जरीवाला के निधन के बाद पहली बार पराग त्यागी ने चुप्पी तोड़ी है। बीवी के अंतिम संस्कार के बाद जब अभिनेता घर जा रहे थे, तब मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिएगा आप लोग। वो जहां भी रहे खुश रहे। शांति से रहे बस, ये बस प्रार्थना कीजिएगा प्लीज। प्लीज अभी बस यह बंद कर दीजिए।"

शेफाली जरीवाला फेमस एक्ट्रेस थीं जो मुझसे शादी करोगी मूवी और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी थीं। उन्हें 'कांटा लगा' सॉन्ग से फेम मिला था और वह 'कभी आर कभी पार' में भी काम कर चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 13 में शेफाली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारकर लाइमलाइट चुराई थी। वहीं बात करें पराग त्यागी की तो वह टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें पवित्र रिश्ता से फेम मिला और वह ब्रह्मराक्षस में भी काम कर चुके हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: