फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान (Triggered Insaan) जिनके भाई अभिषेक मल्हान बिग बॉस OTT 2 के फाइनलिस्ट थे ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। आइए जानते हैं ‘ट्रिगर्ड इंसान’ निश्चय यूट्यूब से कितना कमाते हैं और उनकी नेटवर्थ कितने करोड़ रुपये है।
कितना कमाते हैं यूट्यूबर निश्चय मल्हान (Photo Credit- Instagram)Triggered Insaan Net Worth: मशहूर यूट्यूबर निश्चय मल्हान, जिन्हें ‘ट्रिगर्ड इंसान’ के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से शादी की। उनकी मजेदार वीडियो और रोचक कंटेंट ने लाखों दिल जीते हैं। आइए जानते हैं निश्चय की नेटवर्थ, कमाई, और उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
कौन हैं ‘ट्रिगर्ड इंसान’?
निश्चय मल्हान दिल्ली के रहने वाले एक फेमस यूट्यूबर हैं, जिन्होंने 2014 में ‘ट्रिगर्ड इंसान’ यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उनके पास 23.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी वीडियो में गेमिंग (खासकर माइनक्राफ्ट), रिएक्शन, रोस्ट और सामाजिक मुद्दों पर कमेंट्री होती है। निश्चय ने IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली और एक MNC में नौकरी करने के बाद फुल-टाइम यूट्यूब को चुना था। उनकी वीडियो, जैसे बिग बॉस की धिनचक पूजा पर रोस्ट, ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

निश्चय की नेटवर्थ और कमाईनिश्चय की नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 22-32 करोड़ रुपये (लगभग 2.6-3.8 मिलियन डॉलर) है। इंडियाटाइम्स की खबर के मुताबिक, उनकी कमाई का मुख्य स्रोत यूट्यूब चैनल्स (‘ट्रिगर्ड इंसान’ और ‘लाइव इंसान’), स्पॉन्सरशिप, और मर्चेंडाइज हैं। एक अनुमान के मुताबिक, वह एक वीडियो से 8 लाख रुपये और महीने में 25 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। निश्चय और उनके भाई अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) ने गुरुग्राम में 20-25 करोड़ का आलीशान घर भी बनाया है।
पत्नी रुचिका राठौर से कैसे शुरू हुए लव स्टोरी?
निश्चय ने 10 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के ITC होटल्स, तवलीन, चैल में रुचिका राठौर से शादी की। रुचिका भी एक कंटेंट क्रिएटर और वीडियो एडिटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल वीडियो बनाती हैं और निश्चय की मां डिंपल मल्हान के यूट्यूब चैनल ‘डिंपल मल्हान व्लॉग्स’ के लिए एडिटिंग करती थीं।
दोनों कॉलेज टाइम से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन निश्चय ने अपनी लव स्टोरी को परिवार और फैंस से लंबे समय तक छुपाए रखा। उनकी सगाई दिसंबर 2024 में हुई थी, और शादी की तस्वीरें, जिसमें निश्चय ने आइवरी शेरवानी और रुचिका ने सब्यसाची की लाल लहंगा पहना, सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
परिवार और भाई अभिषेक मल्हाननिश्चय का परिवार भी यूट्यूब की दुनिया में मशहूर है। उनके छोटे भाई अभिषेक मल्हान, जिन्हें ‘फुकरा इंसान’ के नाम से जाना जाता है, बिग बॉस OTT 2 के रनर-अप रहे थे। उनकी मां डिंपल मल्हान एक कुकिंग चैनल चलाती हैं, और बहन प्रेरणा मल्हान ट्रैवल कंटेंट बनाती हैं। अभिषेक ने निश्चय की सगाई पर ‘जमाल कुडू’ गाने पर डांस कर फैंस का दिल जीता।
0 comments: